विशेष

अगर आप भी हैं शांति की तलाश में तो जाएं भारत की इन जगहों पर, शांति से भर जायेगा रोम-रोम!

भारत में विविधता आसानी से देखी जा सकती है। शायद यही वजह है कि यहां की संस्कृति और परम्परा सदियों से दुनिया भर के लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती रही हैं। भारत के हर राज्य में कई ऐसे प्राचीन मंदिर, शिलाएं, अति प्राचीन इमारतें और किले देखने को मिलते हैं, जो दुनिया में कहीं और नहीं देखे जा सकते हैं। कुछ तो पूरी दुनिया में अपनी विशेषता की वजह से ही प्रसिद्ध हैं।

यह शहर करते हैं अपनी तरफ आकर्षित:

भारत में कुछ शहर ऐसे भी हैं जो अपनी संस्कृति और सभ्यता से पूरे विश्व में अपनी एक अलग पहचान बनाए हुए हैं। दुनिया भर के लोग इन जगहों की तरफ आकर्षित होते हैं। अगर आप भी कुछ नया जानने की इच्छा रखते हैं और आपको विभिन्न संस्कृतियों से प्यार है तो आप भारत की इन जगहों पर भ्रमण करने के लिए जा सकते हैं। इन जगहों पर जाने के बाद आपको केवल नई-नई संस्कृतियों की जानकारी ही नहीं बल्कि शांति की भी प्राप्ति होगी। यकीनन आप उन जगहों पर जाने के बाद दुबारा वहां जाना चाहेंगे।

जाएं भारत की इन जगहों पर:
*- कोलकाता:

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता अपने आप में एक अलग संस्कृति को समेटे हुए हैं। इस शहर की खूबसूरती किसी को भी अपनी तरफ आसानी से आकर्षित कर लेती है। यह शहर हुगली नदी के किनारे बसा है। यहां जाने वाले लोग दक्षिणेश्वर काली मंदिर, फोर्ट विलियम, विक्टोरिया मेमोरियल, वेलूर मठ, पारसनाथ जैन मंदिर आदि खूबसूरत और शांति से भरी जगहों को देख सकते हैं।

*- बोध गया:

इस जगह पर तीन दिन और रात की कड़ी तपस्या के बाद फल्गु नदी के किनारे बोधि वृक्ष के नीचे गौतम बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। यह बिहार का सबसे मशहूर जिला है। बिहार में इसे मंदिरों के शहर के नाम से भी जाना जाता है। इस शहर में अनेक बौद्ध मंदिर देखने को मिल जायेंगे।

*- मदुरै:

यहां स्थित मीनाक्षी मंदिर पूरी दुनिया में अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। इस मंदिर को देखने के लिए पूरी दुनिया के लोग आते हैं। यहां के ऊंचे गोपुर और अद्भुत मूर्तिशिल्प सैलानियों को अपनी तरफ बर्बस ही आकर्षित कर लेते हैं। यह मंदिर 65 हजार वर्ग फीट में फैला हुआ है। यहां शासन करने वाले अनेक वंश के शासकों ने इस मंदिर को विस्तार प्रदान किया। इस जगह पर मवंदीयुर मरियम्मन तेप्पाकुलम का विशाल कुंड भी है। इस कुंड को मदुरै में पत्थर से बना हुआ सबसे बड़ा कुंड माना जाता है।

Back to top button