विशेष

3 और 7 साल की बच्चियों को देख बिगड़ी 60 वर्षीय डॉक्टर की नियत, दूध में दवाई मिला किया दुष्कर्म

लोग डॉक्टर को भगवान का दर्जा देते हैं, लेकिन उत्तराखंड की राजधानी देहरादून (Dehradun) में एक 60 साल के कथित डॉक्टर ने 3 साल एवं 7 साल की दो मासूम बहनों को अपनी हवस का शिकार बना लिया। डॉक्टर ने बड़ी चालाकी से बच्चियों के दूध में बेहोशी की दवा मिला दी और फिर उनके साथ दुष्कर्म किया। आईए विस्तार से जाने क्या है मामला..

दूध में बेहोशी की दवा मिला किया रेप

दरअसल यह पूरी घटना देहरादून के थाना पटेल नगर (Patel Nagar Police Station) क्षेत्र की है। यहां 60 वर्षीय डॉक्टर भारत भूषण के घर एक महिला घरेलू कामकाज करने आती थी। इस महिला की 3 साल और 7 साल की दो बेटियां भी है। बीते रविवार महिला कुछ काम से अपने परिचित से मिलने चली गई। उसकी दोनों बेटियां घर में डॉक्टर साथ अकेली ही थी। ऐसे में डॉक्टर की नियत बिगड़ गई और उसने दोनों बच्चियों को दूध में बेहोशी की दवा मिला के दे दी। जब बच्चियां बेहोश हो गई तो डॉक्टर ने उनके साथ दुष्कर्म किया।

मां को बोला कोरोना हो गया है टेंशन मत लो

जब बच्चियों की मां डॉक्टर के घर आई तो अपनी दोनों बेटियों को बेहोश देख घबरा गई। उसने डॉक्टर से पूछा कि इन्हें क्या हो गया है। तो डॉक्टर ने जवाब देते हुए बोला कि ये कोरोना (Corona Virus) का असर है। तुम टेंशन मत लो। मैं इन्हें देख लूंगा। हालांकि मां का मन नहीं माना और वो अपनी बेटियों को हॉस्पिटल ले गई। यहां उसे डॉक्टरों से पता चला कि इन मासूम बच्चियों संग दुष्कर्म हुआ है।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

मां को जैसे ही रेप वाली बात बता चली वह थाने में रिपोर्ट लिखवाने चली गई। पुलिस ने भी तुरंत एक्शन लिया और आरोपी डॉक्टर को उसके घर जाकर गिरफ्तार कर लिया। डॉक्टर के खिलाफ पोक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। उसे कोर्ट में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच कर रहे एएसआई भुवन चंद पुजारी के अनुसार शुरुआती जांच में डॉ भारत भूषण पर लगा आरोप सही पाया गया है।

यह पूरा मामला बड़ा ही दुखदायक है। आज के जमाने में किसी पर भी भरोसा करना मुश्किल हो गया है। इसलिए आप सुरक्षित रहें, सतर्क रहें। बच्चों के साथ होने वाले दुष्कर्म के अधिकतर मामलों में आरोपी कोई जान पहचान वाला ही निकलता है।

वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है हमे कमेंट सकेशन में जरूर बताएं।

Back to top button