अध्यात्म

‘ॐ’ का जाप करने के बाद ना करें जल को स्पर्श, पढ़ें ‘ॐ’ से जुड़े नियम व इसके जप के लाभ

शास्त्रों में ओउम् (ॐ) का नाता भगवान शिव से बताया गया है और महज ओउम् (ॐ) का जाप करने से तमाम दुखों से निजात पाई जा सकती है। भगवान शिव के सभी मंत्रों में ॐ का इस्तेमाल जरूर किया जाता है। शास्त्रों के अनुसार ॐ शब्द के अंदर पूरी सृष्टि बसी हुई है और जब इस शब्द को बोला जाता है, तो सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लग जाता है। ये शब्द तीन अक्षरों को मिलाकर बनाया गया है जो कि अ, ऊ और म् है। ऐसा माना जाता है कि इस शब्द के अंदर ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास है। मात्र इस शब्द को बोलने से जीवन की समस्याओं का नाश हो जाता है और ईश्वर की प्राप्ति होती है। इसलिए आपके जीवन में कोई दुख या समस्या आने पर बस इस मंत्र का जाप कर लें।

ओउम् (ॐ) शब्द का जप करने से जुड़े हैं ये लाभ –

नकारात्मक ऊर्जा रहती है दूर

जो लोग ॐ का जाप करते हैं, उनसे नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है। इस मंत्र का जाप करने से आसपास की ऊर्जा सकारात्मक हो जाती है और बुरी शक्तियां आप से दूर रहती हैं। इसलिए बुरी शक्तियों का आभास होने पर इस चमत्कारी मंत्र का जाप कर लें।

हो जाते हैं शिव जी प्रसन्न

भोलेनाथ को प्रसन्न करने से हर कामना पूरी हो जाती है। आप हर सोमवार मंदिर जाकर शिव जी की पूजा करें और ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप 108 बार करें। इस मंत्र का जाप करने से शिव की कृपा प्राप्त हो जाएगी।

पूजा की शक्ति बढ़ जाती है

ग्रंथों के अनुसार ऋषि-मुनियों हर मंत्र से पहले ॐ जरूर बोला करते थे। दरअसल ॐ बोलने से मंत्र की शक्ति बढ़ जाती है। इसलिए आप जब भी पूजा करें, तो ॐ जरूर बोलें। ऐसा करने से आपकी पूजा जरूर सफल होगी।

मन को मिलती है शांति

तनाव होने पर अगर आंख बंद कर कुछ देर के लिए लगातार ॐ शब्द का जाप किया जाए, तो तनाव दूर हो जाता है और मन को शांति मिलती है। यहीं वजह है कि कई लोग सुबह उठने के बाद सबसे पहले ॐ शब्द का जाप करते हैं, उसके बाद अपने दिन के कार्यों को शुरू करते हैं। ताकि उनका दिमाग और मन शांत बना रहें। अगर आपको अधिक तनाव रहता है, तो आप ॐ शब्द का जाप रोज किया करें। इस मंत्र को पढ़ने से आपको शांति प्रदान होगी।

वास्तु दोष हो खत्म

घर में वास्तु दोष होने पर अपने मुख्य द्वार पर “ॐ” लिख दें। हालांकि आप केवल शुभ समय पर ही “ॐ” को मुख्य द्वार पर लिखें। साथ में इस चीज का भी ध्यान रखें की दोपहर के समय इसे ना लिखें। घर के मुख्य द्वार पर “ॐ” लिखने से वास्तु दोष खत्म हो जाता है।

धन की समस्या हो खत्म

जीवन में धन की समस्या होने पर ॐ का जाप करें व तिजोरी  के ऊपर हल्दी या सिंदूर से ॐ बना दें। ये उपाय करने से धन में बरकत होने लग जाएगी और तिजोरी सदा पैसों से भरी रहेगी।

ॐ शब्द का जाप करने से जुडे नियम –

ॐ सिर्फ एक शब्द नहीं है, इस शब्द में पूरा संसार बसा हुआ है। शास्त्रों में ॐ को बेहद ही चमत्कारी माना गया है। साथ में ही इसके जाप से जुड़े कुछ नियमों का उल्लेख भी किया गया है। इसलिए आप जब भी इसका जाप करें तो नीचे बताए गए नियमों के तहत ही करें।

  • ओउम् का उच्चारण एकदम सही से करें। अगर इसका उच्चारण सही से ना किया जाए तो पाप चढ़ा जाता है और पूजा भी असफल मानी जाती है।
  • ॐ का जाप करने के लिए सबसे उत्तम समय ब्रह्म मुहूर्त या शाम का होता है। इसलिए कोशिश करें की आप इस दौरान ही ॐ का जाप किया करें।
  • ओउम् का उच्चारण करते समय ध्यान की मुद्रा में बैठें और आपकी रीढ़ की हड्डी एकदम सीधा हो। साथ में आंखें भी एकदम बंद हों
  • इसका उच्चारण पूरा करने के बाद 10 मिनट तक जल को स्पर्श ना करें।
  • इसका जाप हो सके तो 108 बार करें।

Back to top button