राजनीति

इस राज्य सरकार ने दी थिएटर्स खोलने की मंजूरी, PVR और INOX का अब ले सकते हैं मज़ा

कोरोना वायरस के कारण लंबे समय से देश के सिनेमाघर बंद है और मार्च महीने से कोई भी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं की गई है। अनलॉक के तहत धीरे-धीरे कई पांबदियों को खत्म किया जा रहा है और स्कूलों को खोलने की अनुमति सरकार की ओर से दी गई है। वहीं अब जल्द ही सिनेमाघरों को भी खोल दिया जाएगा। दरअसल पंश्चिम बंगाल सरकार ने अपने राज्य में बंद पड़े सिनेमाघरों को खोलने की अनुमति दे दी है और अक्टूबर महीने से इस राज्य में थिएटर्स खुल जाएंगे। पंश्चिम बंगाल सरकार के इस फैसले के बाद उम्मीद है कि शायद अन्य राज्य भी अपने यहां सिनेमाघरों को खोलना शुरू कर दें।

ट्वीट कर दी जानकारी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। ममता बनर्जी ने ट्वीट कर लिखा कि ‘सामान्य परिस्थितियों की ओर वापस आते हुए जात्रा, प्ले, ओएटी, सिनेमा, म्यूज़िकल, डांस प्रोग्रोम और शो को एक अक्टूबर से 50 या इससे कम लोगों के साथ खोलने की अनुमति होगी। इस दौरान लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करना होगा।’ लोगों को मास्क लगना होगा और अन्य नियमों का पालन करना होगा।


पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट कर ये साफ किया है कि सिनेमाघरों व अन्य चीजों को खोलने की मंजूरी तो होगी। लेकिन 50 से अधिक लोग फिल्म नहीं देख सकेंगे। एक बारे में केवल 50 लोगों को ही फिल्म देखने की अनुमति होगी। साथ में ही इन लोगों को मास्क लगाकर व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए फिल्म देखनी होगी।

दरअसल लंबे से समय सिनेमाघरों के मालिक और फ़िल्ममेकर्स ये मांग कर रहे थे कि राज्य में थिएटर्स को खोल दिया जाए। वहीं ममता बनर्जी ने ये मांग मान ली है और पश्चिम बंगाल में कई सारी चीजों को खोलने की मंजूरी दे दी है।

दीवाली तक देश में खुल जाएंगे सिनेमा होल

माना जा रहा है कि दीवाली तक शायद देश के अन्य राज्यों में भी सिनेमा घरों को खोल दिया जाएगा। वहीं सिनेमा घरों के बंद होने से कई बड़ी फ़िल्में ओटीटी पर रिलीज की जा रही हैं। जबकि अक्षय कुमार स्टारर सूर्यवंशी, सलमान ख़ान स्टारर मोस्ट वांटेड भाई और रणबीर सिंह की 83 जैसी फिल्मों की रिलीज को टाल दिया गया है। इन फिल्मों को सिनेमा घरों में ही रिलीज किया जाना है। अगर दीवाली पर सिनेमा घरों को खोल दिया जाता है तो ये फिल्म रिलीज कर दी जाएंगी।

Back to top button