दिलचस्प

अजब गजब: पहले थी चर्च में बनी थी ‘नन’ अब ऑनलाइन कपडे उतार कर कमा रही है लाखों

जिंदगी में आप तभी सुखी रहते हैं जब आप अपनी पसंद का काम करते हैं। अपने हिसाब से जीवन जीते हैं। यदि कोई और आपके जीने के तरीके को कंट्रोल करता है तो घुटन सी महसूस हो सकती है। फिर व्यक्ति एक पॉइंट पर सब कुछ छोड़ देता है। अपने हिसाब से जीने लगता है। ऐसा ही कुछ निकोल मिचेल नाम की एक महिला ने किया।

निकोल पहले चर्च में एक पादरी हुआ करती थी। वे लोगों को ईश्वर की भक्ति में लीन होने की सलाह देती थी। लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि वे एक मशहूर स्ट्रिपर बन गई। अब वे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म OnlyFans पर कपड़े उतार लाखों रुपए कमाती हैं। वे फैंस के बीच बहुत पॉपुलर हैं।

अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर चर्च में पादरी रही अचानक स्ट्रिपर क्यों बन गई? दरअसल निकोल के परिवार वाले काफी सख्त हैं। वे उनके दबाव में आकार ही पादरी बनी थी। निकोल बताती हैं कि किशोरावस्था से ही उन्हें डांस करने का शौक था। वे अपने विचारों से भी काफी बोल्ड थी। लेकिन सख्त पेरेंट्स होने के कारण खुल कर नहीं जी पा रही थी।

निकोल शादी भी कर चुकी हैं। उनके 3 बच्चे भी हैं। हालांकि जब उनका घर परिवार में मन नहीं लगा तो वे बपतिस्मा लेकर चर्च में पादरी बन गई। लेकिन फिर वहां भी उन्हें सकुन नहीं मिल सका। ऐसे में उन्होंने पादरी का काम छोड़ अपने तरीके से जीने का फैसला लिया। आज वे दूसरे लोगों को भी अपनी लाइफ अपने हिसाब से जीने के लिए इंस्पायर कर रही हैं।

निकोल खुद को बायसेक्शुअल कहती हैं। उन्हें साल 2016 में यह महसूस हुआ कि वे स्ट्रैट नहीं हैं। उन्हें लड़कियों में भी दिलचस्पी हैं। अब चर्च में ये बात किसी को पता चलती तो हंगामा हो जाता। इसलिए उन्होंने यह काम छोड़ दिया।

पति से तलाक लेने के बाद निकोल ने खुद को ऑनलाइन बोल्ड इंडस्ट्री से जोड़ लिया। अब यहां वे ओनलीफैन नाम के एक पेज पर स्ट्रिपर बन लाखों रुपए छापती हैं।

निकोल सोशल मीडिया पर भी बहुत एक्टिव रहती हैं। खासकर यूट्यब और इंस्टाग्राम पर वे अपने वीडियोज शेयर करती रहती हैं। हालांकि उनकी कमाई का असली सोर्स ओनली फैंस पर बना अकाउंट है। यहां वे कपड़े उतार बहुत पैसे कमाती हैं। निकोल बताती हैं कि जब पहली बार उन्होंने न्यूड फोटोशूट किया था तो उनकी आंखों से आंसू निकाल पड़े थे। ये खुशी के आंसू थे। उन्हें इसके पहले इतना अच्छा कभी महसूस नहीं हुआ।

Back to top button