बॉलीवुड

‘कुबूल है’ फ़ेम को आया पैरालिसिस अटैक, इलाज में खर्च हो गई सारी जमा पूंजी, गिरवी रखा घर

लाइफ का कोई भरोसा नहीं है। आज आप सम्पन्न और सुखी हैं लेकिन कल कंगाल और दुखी भी हो सकते हैं। अब टीवी एक्ट्रेस निशी सिंह (TV Actress Nishi Singh) को ही ले लीजिए। इश्कबाज, कुबूल है और हिटलर दीदी जैसे टीवी सिरियल्स में अभिनय कर चुकी निशि सिंह पैरालाइज्ड हो गई है। यह उनका एक साल में दूसरा पैरालाइज अटैक है। इसके पहले पीछे साल फरवरी में उन्हें लकवा मार गया था।

बीवी की सेवा के लिए पति ने छोड़ा काम

निशि पिछले दो सालों से अपना इलाज करवा रही हैं। हालांकि इसमें उनका काफी पैसा खर्च हो गया है। उनके पति संजय सिंह भदली एक एक्टर और राइटर हैं। हालांकि बीवी की तबीयत खराब होने के बाद वे भी अपना कामकाज छोड़ घर बैठे हैं। दरअसल इनके बच्चे छोटे हैं। 19 साल का बेटा दिल्ली में अपनी दादी के साथ रहता है। वहीं एक 16 साल की बेटी है लेकिन वह अपनी मां का ख्याल अकेले नहीं रख पाती है। इसलिए संजय अपना काम छोड़ घर में बीवी की सेवा करते हैं।

इलाज में खर्च हो गई सारी जमा पूंजी

संजय बताते हैं कि पिछले दो साल में इस इलाज के चलते हमारी सारी जमा पूंजी खर्च हो गई है। अब आलम ये हैं कि पत्नी के इलाज के लिए उन्होंने अपना फ्लैट गिरवी रख दिया है। इसके साथ ही वे लोगों से मदद की गुहार भी लगा रहे हैं। उन्हें अपनी बीवी के इलाज के लिए पैसों की जरूरत है।

पहले भी आ चुका है लकवा अटैक

संजय बताते हैं कि पिछले साल फरवरी में जब निशि को लकवा मारा था तो वे गिर गई थी। फिर 7-8 दिन हॉस्पिटल में एडमिट थी। तब वे किसी को पहचान भी नहीं पा रही थी। उनकी हालात में धीरे धीरे सुधार हो रहा था लेकिन फिर रक्षाबंधन उन्हें फिर से लकवा का अटैक आ गया।

इलाज के लिए घर गिरवी रख दिया

संजय के मुताबिक निशि की हाफ बॉडी पैरालाइज्ड हो चुकी है। वह कुछ भी काम खुद से नहीं कर पाती हैं। उन्हें एक सहारे की आवश्यकता होती है। ऐसे में फिलहाल संजय ही घर रहकर उनका सहारा बनते हैं। संजय कहते हैं कि फिलहाल निशि ठीक है लेकिन उनका बेहतर इलाज करवाने के लिए पैसों की आवश्यकता है। वे अपने परिवार पर निर्भर नहीं रह सकते हैं। उनका घर भी गिरवी रखा है। ऐसे में वे मदद की उम्मीद कर रहे हैं।

हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि निशि जल्द से जल्द ठीक हो जाए।

Back to top button