दिलचस्प

मुकेश अंबानी की यह बात बिल्कुल नहीं पसंद करती उनकी पत्नी नीता, कहा- जब भी मौका मिलेगा बदल दूंगी

देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। उनके परिश्रम की वजह से ही आज Jio के माध्यम से इंटरनेट क्षेत्र में क्रांति आ गई है। मुकेश अंबानी के साथ साथ उनकी बीवी नीता अंबानी (Nita Ambani) भी काफी फेमस हैं।

मुकेश और नीता ने साल 1985 में शादी रचाई थी। इस शादी से इन्हें तीन बच्चे हैं जिनके नाम ईशा, आकाश और अनंत हैं। नीता धीरू भाई अंबानी और कोकिलाबेन की पसंद थी। दोनों एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। तब उन्हें स्टेज पर कथक करती हुई नीता पहली नजर में भा गई थी।

अपनी शादी से हैं खुश

वर्तमान में नीता और मुकेश एक सुखी शादीशुदा जीवन बीता रहे है। इन दोनों के बीच एक अच्छी बॉन्डिंग देखी जा सकती है। नीता अक्सर इंटरव्यू में अपने पति की तारीफ करती रहती हैं। ऐसे में एक इंटरव्यू में नीता ने यह भी बताया था कि यदि उन्हें मौका मिले तो वह मुकेश अंबानी की एक चीज बदलना चाहेंगी।

पति की तारीफ में कही ये बात

इस इंटरव्यू में नीता ने सबसे पहले मुकेश अंबानी की अच्छी अच्छी बातें बताई। जैसे मुकेश बहुत ही सिंपल इंसान हैं। उनका स्वभाव भी बड़ा विनम्र है। उनके अंदर कमाल की दूरदर्शिता है। वे न सिर्फ रिलायंस बल्कि पूरे देश के हित की सोचते हैं। उनका विजन ब्रॉड लेवल का होता है।

मुकेश की इस आदत को बदलना चाहेंगी नीता

इसी इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि यदि आपको मुकेश अंबानी की किसी एक आदत को बदलना हो तो किसे बदलेंगी? इस पर नीता ने जवाब देते हुए कहा था कि मुकेश की खाने को लेकर दीवानगी। नीता बताती हैं कि मुकेश के अंदर व्यंजनों के प्रति जो चाहत है मैं उसमें बदलाव लाना चाहती हूं।

इडली सांभर है मुकेश की पसंद

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मुकेश अंबानी को इंडली और सांभर बहुत पसंद है। वे मुंबई के कैफे मैसूर का इडली सांभर खाना पसंद करते हैं। यह उन्हें अपने कॉलेज के दिनों से पसंद है। ऐसे में वे कैफे मैसूर में खाने अक्सर जाते रहते हैं। कई बार वहां से इडली सांभर घर भी मंगाते हैं।

अभी तक है प्यार

 

View this post on Instagram

 

❤️

A post shared by NITA AMBANI (@nitaambani9) on


शादी के इतने सालों बाद भी नीता मुकेश के बीच प्यार बरकरार है। मुकेश अपनी बीवी की हर खुशी का ध्यान रखते हैं। वहीं नीता भी मुकश का अच्छे से ख्याल रखती हैं।

Back to top button