दिलचस्प

दक्षिण भारत की इस अभिनेत्री का डांस देखने के बाद नेट यूजर्स में मची खलबली… देखें वीडियो!

अहाना कृष्णा (Ahaana Krishna) : आजकल इंटरनेट पर तरह-तरह की चीजें देखने को मिल रही हैं। पहले जब इंटरनेट नहीं था, तो लोगों की दुनिया बहुत सीमित थी। उनके पास ज्ञान के सीमित संसाधन थे। लेकिन आज इंटरनेट आ जाने की वजह से लोग दुनिया की सभी चीजों की जानकारी सेकेंडों में प्राप्त कर ले रहे हैं। आजकल सोशल मीडिया की वजह से कम चर्चित लोग भी अपनी एक अलग पहचान बनाने में सफल हो रहे हैं, वहीं जो लोग चर्चित हैं वह अपनी पहचान का दायरा और बढ़ाने में सफलता पा रहे हैं।

Ahaana Krishna

सेलिब्रिटी भी नहीं हैं कम अहाना कृष्णा

अक्सर आम लोग अपने वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। इस काम में कुछ सेलिब्रिटी भी किसी से कम नहीं हैं। वह भी आये दिन अपना कोई ना कोई वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। अभी हाल ही में दक्षिण भारत की अभिनेत्री अहाना कृष्णा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। अहाना कृष्णा के वीडियो शेयर करने के कुछ देर बाद ही सोशल मीडिया पर खलबली मच गयी। अब आप सोच रहे होंगे कि अहाना ने ऐसा क्या शेयर कर दिया, जिसकी वजह से खलबली मच गयी।

Ahaana Krishna

अहाना कृष्णा ने बहनों के साथ किया डांस

दरअसल अहाना कृष्णा  ने अपनी बहनों दिया और इशानी के साथ विदेशी गायक एड शीरन के चर्चित गाने “शेप ऑफ यू” पर जबरदस्त डांस किया और उसका वीडियो बना लिया। वीडियो को अहाना ने अपनी फेसबुक वाल पर शेयर कर दिया। इस वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देख लिया है। वीडियो में अहाना और उनकी बहनों ने ऐसा कमाल का डांस किया है कि जो भी इस वीडियो को देख रहा है बस अहाना की तारीफ ही कर रहा है।

अहाना पहले भी कर चुकी हैं अपने वीडियो शेयर

आप भी वीडियो में देख सकते हैं कि अहाना कृष्णा अपनी बहनों के साथ मिलकर कैसे मस्ती के अंदाज में डांस कर रही हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह पहली बार नहीं है जब अहाना ने कोई वीडियो शेयर किया हो। अहाना अपने फेसबुक अकाउंट और यू-ट्यूब अकाउंट पर अपने डांस के वीडियो शेयर करती रहती हैं।

Ahaana Krishna Dance Video

Back to top button