समाचार

पाकिस्तान में महफूज नहीं हिंदू लड़कियां, गुरुद्वारे के ग्रंथी की बेटी का करवाया गया धर्मांतरण

पाकिस्तान में रहने वाले अल्पसंख्यक लोगों पर अत्याचार लगातार बढ़ते जा रहे हैं और अल्पसंख्यकों को धर्म परिवर्तन करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। हाल ही में पाकिस्तान में पंजा साहिब गुरुद्वारा (Panja Sahib) के प्रमुख ग्रंथी की बेटी का अपहरण कर लिया गया है और उसका जबरदस्ती धर्मांतरण भी करवाया गया। वहीं ये मामला सामने आने के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी उच्चायोग के एक वरिष्ठ अधिकारी से तलब किया है और सिख लड़की के कथित अपहरण की घटना पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है। इतना ही नहीं भारतीय मंत्रालय की और से इस्लामाबाद को एक विरोध पत्र भी जारी किया है। जिसमें घटना को लेकर नाराजगी जाहिर की गई है।

दिल्ली में किया गया विरोध प्रदर्शन

ये घटना पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की है। बताया जा रहा है कि पंजाब प्रांत के पंजा साहिब इलाके से हाल में एक सिख लड़की का अपहरण कर लिया गया। जिसके बाद लड़की का धर्मांतरण करवाया गया। वहीं इस घटना के बाद भारत में रहने वाले सिख समुदाय के लोगों ने दिल्ली में जबरदस्त विरोध किया। इस पूरे मामले में दिल्ली सिख गुरुद्वारा समिति के प्रमुख एमएस सिरसा का बयान भी आया है और इन्होंने कहा है कि पाकिस्तान में पंजा साहिब गुरुद्वारा के प्रमुख ग्रंथी की बेटी का अपहरण कर लिया गया है और उसका जबरदस्ती धर्मांतरण करवा कर उसे मुस्लिम बना दिया गया। ये घृणास्पद कृत्य है। लगता है कि पाकिस्तान में औरंगजेब का राज है।


गौरतलब है कि ये पहला ऐसा मामला नहीं है जब किसी हिंदू लड़की का अपहरण किया गया हो। कुछ महीने पहले ही पाकिस्तान के सिंध प्रांत के मीरपुर खास में एक नाबालिग हिंदू लड़की को अगवा कर लिया गया था। जिसके बाद उसका धर्म परिवर्तन करवाया गया था और फिर उससे निकाह करने की कोशिश भी की गई थी। अपहरण की गई लड़की का नाम मोमल भील था। वायस ऑफ पाकिस्तान मॉइनरिटी के मुताबिक मोमल भील की आयु महज 12 साल की थी। इसका अपहरण घर से किया गया था। जिसके पीछे कट्टर इस्लामी लोगों का हाथ था। वहीं बेटी का अपहरण होने के बाद परिवार वालों ने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी थी और मदद मांगी थी। लेकिन पुलिस ने सहायता करने से मना कर दिया।

हर साल होता है 1000 का धर्मांतरण

एक रिपोर्ट के अनुसार सिंध प्रांत में बड़े स्तर पर हिंदुओं का धर्म परिवर्तन कर उन्हें मुस्लिम बनाया जाता है। सिंध के बादिन में 102 हिंदुओं को जबरन मुस्लिम बनाया गया। हर साल 1000 से ज्यादा लड़कियों का धर्म परिवर्तन इस देश में किया जाता है।
मानवाधिकार संस्था मूवमेंट फॉर सॉलिडैरिटी एंड पीस (MSP) के अनुसार, पाकिस्तान में हर साल ईसाई और हिंदू महिलाओं का अपहरण होता है। जिसके बाद उन्हें मुस्लिम बनाया जाता है।

Back to top button