अध्यात्म

भाग्यशाली माने जाते हैं वो लोग जिनकी ऐसी होती हैं उंगलियां, पढ़ें इससे जुड़ी खास बातें

सामुद्रिक शास्त्र में हाथों और पैरों की उंगलियों का जिक्र किया गया है और उंगलियों के आधार पर इंसान के भाग्य के बारे में बताया गया है। सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक हाथों और पैरों की उंगलियों का जो आकार होता है, उसके माध्यम से व्यक्ति के जीवन के बारे में काफी कुछ पता चल जाता है। इसलिए आपके हाथों और पैरों की उंगली की शेप कैसी है, उसपर आप गौर दें। क्योंकि इनकी शेप देखकर आपको अपने भविष्य के बारे में पता चल सकता है।

हाथों में 10 अधिक उंगलियों का होना

कई लोगों के हाथों में 10 की जगह 11 उंगलियां होती है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों के हाथ में 10 से अधिक उंगलियां होती है, वो बेहद ही भाग्यशाली होते हैं। ऐसे लोगों को धन की कमी कभी नहीं होती है। हालांकि ऐसे लोग काफी शक वाले होते हैं और खूब छानबीन किया करते हैं। सामुद्रिक शास्त्र में कहा गया है कि जिन लोगों के लिटिल फिंगर या अंगूठे के पास अतिरिक्त उंगली होती हैं, उन लोगों का दिमाग काफी तेज होता है। ऐसे लोग हर कार्य में जीत ही हासिल करते है। ये लोग आसानी से किसी पर विश्नास नहीं करते हैं और हर किसी के काम में कमी भी निकालते हैं।

पैरों की उंगली हो बड़ी

जिन लोगों के पैर की दूसरी उंगली यानी अगूंठे के साथ वाली उंगली, अंगूठे से बड़ी होती है। वो लोग ऊर्जावान होते हैं। इन लोगों के अंदर जोश अधिक होता है और ये लोग हर काम को पूरा करके ही दम लेते हैं। वहीं जिन लोगों की दूसरी उंगली अंगूठे से छोटी होती है वो अपने जीवन में हमेशा खुश रहते हैं और जो उन्हें मिलता है, उसे आसानी से स्वीकार कर लते हैं।

एक ही साइज के हो अंगूठा और उंगली

अगर पैर का अगूंठा और उसके बराबर वाली उंगली का साइज एक ही हो, तो इसका अर्थ है कि व्यक्ति काफी मेहनत करने वालों में से है। ये लोग मेहनत के दमपर काफी नाम भी कमाते हैं और ये लोग विवादों में कम ही पड़ना चाहते हैं। इन लोगों को शांति पसंद होती है।

घटते क्रम में हों उंगली

किसी के पैरों में अंगूठे से घटते क्रम में अगर उंगलियां हों, तो ऐसे लोग हमेशा अपने बारे में ही सोचते हैं। इस प्रकार के लोगों को अधिकार जमाना अच्छा लगता है। इसके अलावा जिन लोगों के पैर की सबसे छोटी उंगली पास वाली उंगली से बड़ी पाई जाती है, उन लोगों को भाग्यशाली माना जाता है। वहीं  पैर की आखिरी दोनों उंगलियों अगर एक ही साइज की हों तो संतान सुख मिलता है। जबकि छोटी उंगली के पास वाली उंगली अगर पैर की बीच वाली उंगली से छोटी होती है, तो जीवन में स्त्री सुख की प्राप्ति कम ही होती है।

पैरों में छह उंगली होना

जिन लोगों के पैरों में छह उंगलियां होती हैं, उनका दिमाग काफी तेज चलता है और वो जीवन में जरूर कामयाब होते हैं।

Back to top button