बॉलीवुड

टीवी के इन सितारों ने खुलेआम किया था अपने प्यार का इजहार, लिस्ट में सुशांत-अंकिता भी हैं शामिल

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत भले ही आज हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन उनकी यादें हमेशा उनके फैंस के बीच जिंदा रहेंगी। जी हां, उनका शानदार अभिनय, डांस और उनकी स्माइल हमेशा उन्हें लोगों के दिलों में जिंदा रखेगी। बहरहाल सुशांत और अंकिता लोखंडे के रिलेशनशिप के बारे में तो आप सभी जानते ही होंगे। दोनों के अफेयर ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुशांत ने अंकिता को पहली बार कैसे प्रपोज किया था ? बता दें कि सुशांत ने अंकिता को टीवी रिएलिटी शो झल दिखला जा सीजन 4 में बेहद ही रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया था। सुशांत सिंह राजपूत के इस तरीके को बाद में कई दूसरे अभिनेताओं ने भी अपनया और रिएलिटी शो के दौरान ही अपने प्यार का इजहार किया। आइये जानते हैं, आखिर कौन कौन हैं इस लिस्ट में शामिल…

सरगुन मेहता और रवि दुबे

ये जोड़ी डांस रिएलिटी शो नच बलिए के सीजन 5 में नजर आई थी। बता दें कि इस शो के मंच पर ही रवि दुबे ने सरगुन को शादी के लिए प्रपोज कर सभी को हैरान कर दिया था। दरअसल शो के एक एपिसोड में परफॉर्मेंस खत्म होने के बाद रवि ने घुटनों पर बैठकर सरगुन को हीरे की अंगूठी देकर प्रपोज किया था।

विक्रांत सिंह राजपूत और मोनालिसा

सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस के घर में लगभग हर सीजन में कोई न कोई लव स्टोरी देखने को मिल जाती है। इसी कड़ी में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता विक्रांत सिंह राजपूत और उनकी गर्लफ्रेंड मोनालिसा ने भी बिग बॉस के घर में शादी रचाई थी। बता दें कि ये शादी बिग बॉस के10वें सीजन में हुई थी। मोनालिसा इस सीजन की कंटेस्टेंट थीं और विक्रांत को सिर्फ इसलिए बिग बॉस के घर में एंट्री दी गई, क्योंकि उन्हें मोनालिसा को प्रपोज करना था। इसके बाद जब मोनालिसा ने विक्रांत के प्रपोजल को एक्सेप्ट कर लिया तो शो के सेट पर ही दोनों की धूमधाम से शादी करा दी गई।

हिना खान और रॉकी जायसवाल

टीवी के दुनिया की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान से भला कौन परिचित नहीं होगा। बता दें कि हिना खान और उनके ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल का रिश्ता काफी मजबूत है। इस रिश्ते को बिग बॉस के 11वें सीजन में एक नया मुकाम हासिल हुआ था। शो के एक एपिसोड में एक टॉस्क के लिए रॉकी जायसवाल स्पेशल गेस्ट के रूप में आए थे और उसी दौरान उन्होंने हिना खान को प्रपोज किया।

देबिना और गुरमीत

गुरमीत और देबिना ने टीवी रिएलिटी शो पति-पत्नी और वो में एक बार बतौर कंटेस्टेंट एक बार भाग  लिया था। इसी दौरान गुरमीत ने अपने रोमांटिक अंदाज से देबिना को शादी के लिए प्रपोज कर सभी को हैरान कर दिया। हालांकि इससे पहले दोनों के रिलेशनशिप को 5 साल हो चुके थे।

Back to top button