अध्यात्म

आज है सर्व पितृ अमावस्या, करें ये 10 उपाय, होगा अपार धन लाभ और घर में छाएंगी खुशिया

सर्व पितृ अमावस्या इस बार 17 सितंबर को हैं। शास्त्रों में आश्विन माह कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मोक्षदायिनी अमावस्या और पितृ विसर्जनी अमावस्या कहा गया है। ये श्राद्ध का अंतिम दिन होता है। हिंदू धर्म में इस दिन की बहुत महत्ता है। कहा जाता है कि इस दिन मृत्यु लोक से आए हुए पितृजन वापस लौटते हैं। सर्व पितृ अमावस्या के दिन पितरों के निमित्त कुछ जरुरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। मोक्षदायिनी अमावस्या के दिन कुछ उपायों को करने से आपको लाभ होगा। आपको बताते हैं किन उपायों को करने से परेशानियां दूर होती है और धनलाभ होता है।

सर्व पितृ अमावस्या पर करें ये उपाय

  • सर्व पितृ अमावस्या वाले दिनों पितरों के निमित्त भूखे लोगों को भोजन कराना चाहिए। उनके भोजन में मीठे चावल का इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा करने से आपके घर की आर्थिक परेशानी दूर होगी और साथ ही धन संपत्ति का लाभ होगा।
  • पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए ब्राह्मणों का घर में आवभगत करें और उन्हें सम्मान के साथ भोजन कराए। साथ ही उन्हें दक्षिणा देकर विदा करें। ऐसा करने से आपके पितृ प्रसन्न होंगे।

  • सर्व पितृ अमावस्या के दिन सुबह सबसे पहले स्नान कर लें। फिर आटे की गोलियां बनाएं और किसी तलाब या नदी के किनारे जाकर ये आटे की गोलियां मछलियों को खिला दें। ऐसा करने से आपकी परेशानियां दूर होंगी और आपको मानसिक शांति मिलेगी।

इन उपायों से दूर होंगे सारे संकट

  • इस दिन अपने घर एक नीबूं लेकर आएं और सारा दिन अपने घर में रखकर रात के समय 7 बार अपने ऊपर से उतारकर चार भागों में बांटकर किसी चौराहे पर फेंक दे। ये उपाय आपको बुरी नजर से बचाता है।
  • अगर आप कालसर्प दोष से पीड़ित है तो आप सर्व पितृ अमावस्या के दिन चांदी के नाग नागिन की पूजा करें। इसके बाद इसे बहते जल में प्रवाहित कर दें। आपकी कुंडली से काल सर्प दोष दूर हो जाएगा।

  • पितरों की आत्मा की शांति के लिए सर्व पितृ अमावस्या के दिन गाय, कुत्ते और कौए को भोजन कराना चाहिए। इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी और धनलाभ होगा।
  • अमावस्या पर काले कुत्ते को तेल में सनी रोटी खिलाने से शत्रु का भय दूर हो जाता है और शत्रुओें पर विजय मिलती है।
  • सर्व पितृ अमावस्या के दिन 5 लाल फूल 5 जलते हुए दीए बहती नदी में प्रवाहित कर दें। इस उपाय से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

  • इस दिन शाम के समय घर के ईशान कोण में पूजा वाले स्थान पर गाय के घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से आपको सभी सुखों की प्राप्ति होगी।
  • इस दिन पाप मुक्ति के लिए चीटियों को शक्कर से मिला हुआ आटा खिलाएं। ऐसे करने से आपको सभी पापों से मुक्ति मिलेगी साथ ही आपके घर में प्रसन्नता आएगी।

Back to top button