राशिफल

Rashifal 16 September: कन्या राशि में प्रवेश करेंगे सूर्य, इन 3 राशि वालों को होगा जबरदस्त लाभ

आज सूर्य कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहे है। जब सूर्य का गोचर कन्या राशि में होता है तो उसे कन्या संक्रांति कहा जाता है। हम आपको आज का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर ही किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 16 September 2020

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

नौकरीपेशा लोगों को आज काम के उद्देश्य से यात्रा करनी होगी। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। घर में किसी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आपकी आय में भी वृद्धि होगी। मित्रों के पीछे धन अधिक खर्च होने की संभावना है और उनसे लाभ भी प्राप्त होगा। बातचीत को रिश्ते सुधारने का जरिया बनाएं। किसी नये कार्य की शुरूआत हो सकती है। अधिक कार्यभार की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान महसूस करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

नौकरी और व्यापार में तरक्की मिलेगी। ऑफिस में आज आपके काम से बॉस खुश रहेंगे। आप बड़ों का आदर करने में अग्रणी रहेंगे। आपकी काबलियत और ईमानदारी को देखते हुए कोई नया काम या जवाबदारी दी जा सकती है। मित्रों और स्वजनों के साथ आप को वैचारिक स्तर पर मनमुटाव हो सकता है। स्वभाव में उग्रता और क्रोध की मात्रा विशेष रहेगी। धार्मिक कार्य में धन का व्यय होगा। व्यापार में लाभ के संयोग हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। मान-सम्मान और पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार के साथ यात्राएं हो सकती है। कामकाज में अच्छा धन लाभ होगा। भाग्य का साथ मिलेगा। मौसमी बीमारियां खत्म हो सकती हैं। सामाजिक रुप से मान-सम्मान में वृद्धि होगी। क्रोध की मात्रा अपेक्षाकृत अधिक रहेगी। आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। आज व्यापार में लाभ के संयोग हैं। अचानक धन लाभ हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपको संभलकर चलने की जरूरत है। विवादों से बचकर रहें। आपको एक समय में एक चीज पर काम करें क्योंकि जल्दबाजी में गलतियां हो सकती हैं। व्यावसायिक या व्यापारी क्षेत्र में आपको ऊपरी अधिकारियों का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। छोटे प्रवास का आयोजन हो सकता है। जीवनसाथी के क्रोध को लेकर चिंतित रहेंगे। घर में या परिजनों के साथ मन मुटाव हो सकता है। अशुभ समाचार मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज किसी धार्मिक काम में आपका पैसा लग सकता है। जीवन साथी की मधुर बातें आज आपको खुश कर देंगी। व्यावसायिक क्षेत्र के लोग एक नए उद्यम में कुछ अच्छे लाभ अर्जित कर सकते हैं। कार्य की भागदौड के कारण परिवारजनों के प्रति कम ध्यान दे पाएंगे। आज के दिन भाईयों के बीच प्रेम बना रहेगा। आज आपकी योजनाएं सफल होंगी और कार्य पद्धति में सुधार होंगे। आज दूसरे लोगों के सहायता करने का प्रयास करें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज घर वालों व मित्रों के नकारात्मक स्वभाव को लेकर आपको थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। आज जल्दबाजी में निर्णय से बचने का दिन है। सरकारी क्षेत्र में लाभ होगा तथा आर्थिक व्यवहार करने में सफलता प्राप्त होगी। बैंकिंग के लोगों को आज संघर्ष करना होगा। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय प्राप्त होगी। आवेश और उग्रता को स्वभाव में से दूर कर दीजिएगा और साथ में वाणी पर भी संयम रखिएगा। प्रेम में छोटी बातों को इग्नोर करना होगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ कड़ी मेहनत करना महत्वपूर्ण है। मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते है। गुप्त बातें उजागर हो सकती है। पिता का स्नेह व सहयोग प्राप्त होगा। मुश्किलों का मुकाबला आप निडरता से करेंगे। घर-परिवार में किसी से अनबन हो सकती है। गुस्से पर नियंत्रण रखें। दिन अपने साथी के साथ अन्य सामान्य दिनों की तुलना में बेहतर प्रतीत होता है। आज आप प्रत्येक कार्य दृढ मनोबल और आत्मविश्वासपूर्वक करेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

व्यावसायिक स्थल पर अनुकूलता रहेगी। ज़िन्दगी की बहुत सी परेशानियाँ ऐसी होती हैं जिसमे ज़ल्दबाज़ी करना ठीक नहीं होता। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कहीं से रूका हुआ या उधार दिया पैसा प्राप्त हो सकता है। राजकीय कार्यों में बाधा आ सकती है। कामकाज में सफलता मिलेगी। नवीन लोगों के साथ मित्रता होगी। अच्छे स्वास्थ्य के लिए मेहनत करने की आवश्यकता है। नकारात्मक भावनाओं को सकारात्मकता से दूर कीजिएगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

राजकाज में सफलता मिलेगी। पारिवारिक सुख-संतोष बना रहेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से मन प्रसन्न रहेगा। धन का आगमन हो सकता है। रिश्तेदारों से मेलजोल बढ़ेगा। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम की रूपरेखा बनेगी। आत्मविश्वास बना रहेगा। छात्र शिक्षा तथा प्रतियोगिता में उन्नति करेंगे। मनोरंजन के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आज अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। मानसिक रुप से चिंता और व्यग्रता बनी रहेगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

मुकदमे में विजय के प्रबल योग हैं। मित्रों का साथ हर मुश्किल में हिम्मत देगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। जॉब में सफलता मिलेगी। योजनाबद्ध तरीके से किया गया काम आपको सफलता के शिखर पर पहुंचा सकता है। नौकरी में तरक्की के आसार हैं। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। आपके भाई-बहनों के बीच एक गलतफहमी का कारण बन सकता है। शारीरिक रुप से अशक्ति और आलस्य की भावना रहेगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपके रिश्तों में कड़वाहट पैदा हो सकती है। धन के व्यय की संभावना रहेगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। किसी भी व्यक्ति से हद से ज्यादा घुलमिलकर ना रहें। सोच समझकर व अच्छी तरह जांच परख कर मित्र बनाएं। किसी बहकावे में आकर अपने प्रेमिका को धोखा भी दे सकते है। जो आपके तनाव को भी बढ़ा सकता है। उच्च अधिकारीगण प्रसन्न रहेंगे। कार्य सफलता प्राप्त करनी आज सरल होगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज सामूहिक कार्यों में सब की सलाह से आगे बढ़ना लाभदायक रहेगा। आज व्यवसाय में निवेश की योजना बनेगी। संतान की सफलता से खुश रहेंगे। परिवार का वातावरण मनोनुकूल रहेगा। नवीन वा, आभूषण क्रय करने का मन बनेगा। गलत खानपान सेहत खराब कर सकता है। आज धन का व्यय हो सकता है। आज विवादों से बचने का प्रयास करें। आपको सलाह दी जाती है कि मुद्दों को जल्द से जल्द हल करें।

आपने Rashifal 16 September 2020 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 16 September 2020 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 16 September 2020 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : तिरुपति मंदिर के दान पर नहीं पड़ा कोरोना का असर, महज एक दिन में किया लोगों ने इतना करोड़ दान

Back to top button