अध्यात्म

कर्ज के बोझ को खत्म करने के लिए आजमाएं ये चमत्कारी उपाय

कर्ज चढ़ जाने पर इंसान हमेशा परेशान रहता है और कर्ज उतारने के उपाय खोजने में लग जाता है। कर्ज में डूबा व्यक्ति मानसिक रुप से भी परेशानी हो जाता है। अगर आपके ऊपर भी कर्ज चढ़ रखा है, जिसे उतारने में आपको दिक्कत हो रही है। तो आप परेशान ना हों। बस नीचे बताए गए उपायों को कर दें। इन उपायों को करने से आपको धन लाभ होगा और आसानी से कर्ज भी उतर जाएगा।

कर्ज चढ़ने पर करें ये उपाय –

मसूर की दाल का उपाय

कर्ज उतारने के लिए आप मसूर की दाल का ये उपाय करें। इस उपाय को करने से धन लाभ होगा और कर्ज आसानी से उतर जाएगा। कर्ज उतारने के लिए बस मसूर की दाल का दान करें और हनुमान जी को मंगलवार के दिन ये दाल चढ़ाएं। इस उपाय के तहत मंगलवार को स्नान करके मंदिर जाएं। हनुमान जी की पूजा करें और उन्हें मसूर की दाल चढ़ा दें। इसके बाद मसूर की दाल का दान भी करें। ये उपाय आप शाम को सात बजे करें। ये उपाय करने से आप पर चढ़ा कर्ज उतर जाएगा।

ईशान कोण की रखें सफाई

ईशान कोण घर का सबसे शुद्ध कोणा माना जाता है और यही वजह है कि इस जगह पर ही मंदिर बनाने की सलाह वास्तु शास्त्र में दी गई है। वास्तु शास्त्र के अनुसार ईशान कोण को हमेशा साफ रखना चाहिए। दरअसल जिन लोगों के घरों में ईशान कोण साफ नहीं होता है और सदा यहां गंद पड़ा रहता है। उन्हें धन हानि होती है। इसलिए आप ईशान कोण को हमेशा साफ रखें। ऐसा करने से आपको धन हानि होना बंद हो जाएगी और पैसों के बंद स्तोत्र भी खुल जाएंगे।

मुख्य दरवाजे पर लगाएं गणपति की प्रतिमा

घर के मुख्य दरवाजे पर गणपति की 2 प्रतिमा लगाएं। याद रहे कि इन प्रतिमा का रंग हरा ही हो। साथ में ही ये प्रतिमा इस तरह से लगाएं कि दोनों प्रतिमाओं की पीठ एक दूसरे की ओर हो। ये प्रतिमा बुधवार के दिन ही लगाएं। क्योंकि ये दिन गणपति से जुड़ा हुआ होता है।

गाय को खिलाएं दाल

लाख कोशिशों के बाद भी अगर आप कर्ज नहीं चुक पा रहा है। तो आप बुधवार को ये उपाय करें। इस उपाय के तहत सवा पाव मूंग पानी में उबाल लें। उसके बाद इस छान लें। इसमें गुड़ और घी मिला दें। अब इसे किसी गाय को खिला दें। लगातार पांच बुधवार ये उपाय करने से चढ़ा सारा कर्ज उतर जाएगा।

करें हनुमान का पूजन

हनुमान जी का पूजन करने से हर परेशानी से निजात मिल जाती है। इसलिए जिन लोगों पर कर्ज चढ़ा है वो हर मंगलवार हनुमान जी का पूजन करें। कर्ज उतारने हेतु आप मंगलवार के दिन हनुमान जी को चमेली का तेल और सिंदूर अर्पित करें। वहीं पूजा पूरी होने के बाद माथे पर सिंदूर का तिलक लगाएं और हनुमान चालीसा या बजरंग बाण का पाठ भी जरूर करें।

लक्ष्मी मां की करें पूजा

लक्ष्मी मां धन की देवी मानी जाती हैं। इसलिए शुक्रवार के दिन इनकी पूजा करें और इन्हें कमल का फूल अर्पित करें। ऐसा करने से कर्ज उतर जाएगा और धन लाभ भी होगा।

कर्ज लेने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

कर्ज लेते और देते समय रखें ध्यान

  • अगर आप कर्ज लेते हैं, तो इसे केवल बुधवार के दिन ही लें। ऐसा माना जाता है कि बुधवार को लिया गया कर्ज आसानी से उतर जाता है।
  • कभी भी शनिवार को कर्ज ना लें। शनिवार के दिन लिया गया कर्ज उतारने में कई साल लग जाते हैं।
  • हमेशा शुभ मुहूर्त पर ही पैसे उधार लें। दरअसल राहु काल के समय लिया गया कर्ज कभी भी नहीं उतर पाता है और व्यक्ति पर कर्ज का बोझ बढ़ जाता है।
  • कर्ज वापसी के लिए मंगलवार का दिन उत्तम रहता है। इसलिए जब भी आप किसी को कर्ज चुकाने जाए तो इसी दिन उसे पैसे वापस करें। ऐसा करने से आप पर फिर कभी कर्ज नहीं चढ़ेगा।

ऊपर बताए गए उपायों और जरूरी बातों का पालन करने से आप पर चढ़ा कर्ज आसानी से उतर जाएगा और कर्ज के बोझ से मुक्ती मिल जाएगी।

Back to top button