बॉलीवुड

फीस के मामले में किसी हीरो से कम नहीं है बॉलीवुड की ये हसिनाएं, वसूलती हैं करोड़ो रुपए

बॉलीवुड में हीरो जितने खास होते हैं उतनी ही खास होती हैं फिल्म की हीरोइनें, लेकिन पेमेंट के मामले में हीरो अक्सर आगे निकल जाते हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेसेज अपनी दमदार अदाकारी और खूबसूरती से लोगो के दिलों पर राज करती है, लेकिन अक्सर उन्हें हीरो से कम फीस मिलती है। हालांकि अब माहौल पहले से ज्यादा बदल चुका है। बॉलीवुड में कुछ हीरोइने ऐसी भी हैं जिन्हें हीरो के बराबर और कभी कभी तो हीरो से ज्यादा ही फीस मिलती है। इतना ही नहीं इन एक्ट्रेसेज को कई बार अपनी फिल्म चलाने के लिए हीरो की भी जरुरत नहीं पड़ती और अपने दम पर वो फिल्में चला लेती हैं। आपको बताते हैं कौन हैं बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेज जो हीरो जितनी फीस चार्ज करती हैं।

कंगना रनौत

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेज में से एक हैं। कंगना अपने बेबाक और बिंदास अंदाज के लिए तो जानी ही जाती हैं साथ ही उनकी फिल्में भी बॉलीवुड में खूब धमाल मचाती है। इतना ही नहीं वो बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने आज तक एक भी खान के साथ काम नहीं किया है और अपने दम पर फिल्में हिट करवाईं हैं। इस साल कंगना की फिल्में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं, लेकिन फिर भी फैंस का प्यार उनके लिए कम नहीं हुआ है। खबरों की मानें तो  कंगना ने अपनी फिल्म मनिकर्णनिका के लिए 14 करोड़ रुपए चार्ज किए थे।

कैटरीना कैफ

बॉलीवुड की बॉर्बी गर्ल कैटरीना कैफ ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपने हुनर और खूबसूरती से हर किसी को अपना दीवाना बनाया है। पिछले काफी समय से कैटरीना कैफ की फिल्में हिट नहीं हो रही है, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आई है। कैटरीना ने टाइगर जिंदा है, नमस्ते लंदन, मेरे ब्रदर की दुल्हन, जब तक है जान, मैंने प्यार क्यों किया जैसे फिल्मों में काम किया है। कैटरीना अपनी हर फिल्म के 8 से 9 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं।

आलिया भट्ट

‘राज़ी’ और ‘हाईवे’ जैसी फिल्मों से अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाने वाली आलिया भट्ट ने बहुत कम समय में ही अपनी प्रतिभा से लोगों को अपना फैन बना लिया। आलिया बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेसेज में से एक हैं और उनकी गिनती बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेज में होती है। आलिया ने बदरीनाथ की दुल्हनिया, राज़ी, उड़ता पंजाब, गली ब्वॉय, डियर जिंदगी जैसी हिट फिल्में दी है। आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर चर्चा में हैं। इसके लिए आलिया ने मोटी फीस चार्ज की है। वहीं खबर है कि फिल्म राज़ी के लिए आलिया ने 10 करोड़ रुपए की फीस ली थी।

अनुष्का शर्मा

अनुष्का काफी लंबे समय से बड़े पर्दे से गायब हैं, लेकिन वो आज भी बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेज में एक हैं। अनुष्का की फैन फालोइंग भी काफी तगड़ी हैं। खबरों की मानें तो अनुष्का हर फिल्म के लिए 6 से 7 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। बता दें कि अनुष्का इन दिनों प्रेग्नेंट हैं और घर पर ही समय बीता रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड की देसी गर्ल और ग्लोबल आईकॉन प्रियंका चोपड़ा ने फर्श से अर्श तक का सफर अपने दम पर तय किया है। उन्होंने बॉलीवुड में तो अपनी प्रतिभा दिखाई ही साथ ही हॉलीवुड में भी अपने हुनर का लोहा मनवाया है। प्रियंका अपने हर फिल्म के लिए करोड़ों रुपए चार्ज करती हैं। खबरों की मानें तो पीसी ने फिल्म ‘द स्काइ इज पिंक’ के लिए 12 करोड़ रुपए की फीस चार्ज की थी।

दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका अपनी हर फिल्म के लिए मोटी फीस चार्ज करती हैं। वो बॉलीवुड की सबसे महंगी एक्ट्रेसेज में से एक हैं। खबरों की मानें तो दीपिका को फिल्म ‘पद्मावत’ के लिए 11 करोड़ रुपए मिले थे। इस फिल्म की सफलता के बाद उन्होंने अपनी फीस बढ़ा ली और वो अपनी हर फिल्म के लिए 11 से 12 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं।

Back to top button