राजनीति

राहुल गांधी के लिए रास्ता साफ करने में जुटी कांग्रेस, गुलाम नबी आजाद जैसे बड़े नेताओं से छीना पद

कांग्रेस पार्टी में आने वाले दिनों में कई तरह के हेरफेर देखने को मिलने वाले हैं और राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष का पद फिर से दिया जाएगा। माना जा रहा है कि राहुल गांधी की ताजपोशी की तैयारियां की जा रही है और राहुल के करीबी लोगों को पार्टी में अहम पद सौंपा जाएगा। पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए कल बुजुर्ग नेताओं की छुट्‌टी कर दी है। इतना ही नहीं कांग्रेस वर्किंग कमेटी का नए सिरे से गठन किया गया है और पार्टी का नया अध्यक्ष चुनने में 6 नेताओं की नई कमेटी बनाई गई है।

इन नेताओं से छीना गया पद

कांग्रेस के पुराने नेता गुलाम नबी आजाद, मोतीलाल वोरा, अंबिका सोनी, मल्लिकार्जुन खड़गे और लुइजिन्हो फैलेरियो को महासचिव पद से हटा दिया गया है। आपको बता दें कि गुलाम नबी आजाद उन 23 नेताओं में शामिल थे। जिन्होंने सोनिया गांधी को चिट्‌ठी लिखी थी और पार्टी में ‘फुल टाइम लीडरशिप’ की मांग की थी। साथ में पार्टी के भीतर चुनाव करवाने की बात भी कही थी। जबकि अन्य नेताओं से उम्र की वजह से पद छीना गया है। हालांकि गुलाम नबी आजाद, अंबिका सोनी, मल्लिकार्जुन खड़गे को नई सीडब्ल्यूसी में बरकरार रखा गया है। इसके अलावा नई सीडब्ल्यूसी में दिग्विजय सिंह को भी शामिल किया गया है।


गौरतलब है कि बार-बार चुनावों में हार मिलने के बाद राहुल गांधी ने पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद सोनिया गांधी को पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष चुना गया था। पार्टी की कमजोर हो रही स्थिति को देखते हुए पार्टी के 23 नेताओं की ओर से हाल ही में सोनिया गांधी को एक पत्र लिखा गया था। जिसमें पार्टी के लिए फुल टाइम अध्यक्ष चुनने की मांग की गई थी। सोनिया गांधी को भेजे गए इस पत्र के बाद से ही पार्टी के भीतर उथल पुथल चल रही है। दरअसल कांग्रेस पार्टी इस समय दो भागों में बांट गई है। जिसमें से एक नेताओं का हिस्सा राहुल गांधी के साथ है। जबकि दूसरा हिस्सा राहुल के विरुद्ध। वहीं अब राहुल को फिर से पार्टी का अध्यक्ष बनाया जा रहा है और ऐसे में राहुल के पसंद के नेताओं को मौका दिया जा रहा है।

Back to top button