बॉलीवुड

कंगना रनौत पर आगबबूला हुई राखी सावंत, वीडियो जारी कर कहा- ‘लो आ गई मुंबई में भीख मांगने’

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत बीते कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में हैं। दरअसल, कंगना रनौत ने पिछले दिनों एक ट्वीट में मुम्बई की तुलना pok से कर दी थी, जिसके बाद से ही वे सुर्खियों में छाई हुई है। इतना ही नहीं, कंगना का ये बयान शिवसेना को रास नहीं आया और फिर दोनों तरफ से जुबानी जंग शुरू हो गई। आलम यह हो गया कि अब मुंबई में इन दिनों कंगना बनाम शिवसेना की लड़ाई चल रही है। खैर, यहां हम आपको कंगना और शिवसेना के बीच हुई जुबानी जंग के बारे में नहीं बता रहे हैं, बल्कि राखी सावंत के लेटेस्ट वीडियो के बारे में बता रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन कही जाने वाली राखी सावंत अक्सर अपने पोस्ट की वजह से चर्चा में रहती हैं । इस बार भी वे एक वीडियो की वजह से चर्चा में है। दरअसल, राखी सावंत अपने लेटेस्ट वीडियो में कंगना रनौत पर हमला बोलती हुई नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं, बड़बोली राखी सावंत ने कंगना रनौत की तुलना भिखारियों से कर दी और उनके खिलाफ एक नई जंग छेड़ दी है। बता दें कि जब से कंगना रनौत ने विवादित बयान दिया है, तब से बॉलीवुड इंडस्ट्री दो धड़े में बंट गया है। तो चलिए जानते हैं कि राखी सावंत ने अपने नए वीडियो में कंगना रनौत के लिए क्या क्या शब्द यूज़ किये हैं?

मुंबई आ गयी भीख मांगने- राखी सावंत

राखी सावंत ने अपने लेटेस्ट वीडियो में कहा कि आ गई भीखमंगी मुंबई में। अरे क्यों लौटकर आईं कंगना? मुंबई आतंकवादियों का शहर है, पीओके है, तो यहां भीख मांगने क्यों आ गई? राखी सावंत इस वीडियो में कंगना रनौत के ऊपर जमकर बरसती हुई नजर आ रही हैं। ऐसे में वे यही नहीं रुकती हैं, बल्कि आगे कहती हैं कि पूरा बॉलीवुड कंगना को बॉयकॉट करें। मतलब साफ है कि अब राखी सावंत सीधे सीधे पंगा गर्ल से पंगा लेती हुई नजर आ रही हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि आखिर कंगना रनौत उनके इस वीडियो का क्या जवाब देती हैं।

 

View this post on Instagram

 

Aa gayi madam MUMBAI jo inke leye POK hai. Hamare leye MUMBAI meri jaan hai.

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511) on


विवादित बयानों के लिए मशहूर राखी सावंत ने अपने इसी वीडियो में आगे कहा कि आज कंगना जो भी है, वो बॉलीवुड की बदौलत हैं। ऐसे में, यदि उन्हें मुंबई शहर से इतनी शिकायते हैं, तो वह मुंबई से वापस जा सकती हैं। साथ ही उन्होंने इस दौरान करण जौहर का बचाव भी किया। उन्होंने कहा कि करण जौहर बिल्कुल मेरे भाई जैसे हैं और कंगना रनौत लालची लोमड़ी है, जो कुछ भी बोलती रहती है। इतना ही नहीं, उन्होंने कंगना को धमकी भी देते हुए कहा कि अब कभी दोबारा बॉलीवुड के खिलाफ कुछ नहीं बोलना।

शादी की वजह से चर्चा में रही हैं राखी सावंत

राखी सावंत पिछले कुछ समय से यह कहती हुई नजर आ रही हैं कि उन्होंने रितेश नाम के किसी शख्स से शादी कर ली है, लेकिन आजतक उनके पति दुनिया के सामने नहीं दिखे। हालांकि, ड्रामा करने वाली राखी एक शादी को भी उनके फैंस ने एक मजाक ही समझ लिया और अब इसका चैप्टर हमेशा के लिए क्लोज हो गया।

Back to top button