दिलचस्प

करोड़ों की संपत्ति पर बेहद सिंपल लाइफ जीते हैं मुकेश अंबानी, जानें निजी जिंदगी के ऐसे ही किस्से

भारत के सबसे अमीर शख्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी का नाम पूरी दुनिया में मशहूर हैं। वो भारत के सबसे रईस व्यक्ति हैं तो दुनिया के 5वें सबसे अमीर इंसान। उनके पास अथाह संपत्ति है और उनकी लग्जीरियस लाइफ के बारे में हर कोई जानना चाहता है। मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी, बेटी ईशा अंबानी और दोनों बेटे आकाश और अनंत बेहद ही रॉयल लाइफ जीते हैं। हालांकि खुद जिसके पास इतनी सारी संपत्ति हैं वो मुकेश अंबानी बेहद ही साधारण तरीके से जिंदगी जीना पसंद करते हैं। आज आपको बताते हैं निजी जिंदगी में कैसे हैं भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी।

बेहद सिंपल लाइफ जीते हैं मुकेश अंबानी

एशिया के सबसे अमीर इंसान होने के बाद भी मुकेश अंबानी काफी साधारण कपड़े पहनते हैं। उन्हे अक्सर सफेद शर्ट और ब्लैक पैंट या सूट पहने ही देखा जाता है। खान-पान की बात करें तो मुकेश अंबानी शुद्ध शाकाहारी हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो वो शराब को हाथ तक नहीं लगाते हैं। मुकेश अंबानी अपने परिवार के लिए ही पैसे खर्च करते हैं। अपने परिवार के सदस्यों के लिए मुकेश अंबानी तो करोड़ों खर्च कर देते हैं, लेकिन खुद वो बहुत ही साधारण जिंदगी जीते हैं।

खुद का जन्मदिन तक ना मनाने वाले मुकेश अंबानी दूसरों के जन्मदिन पर काफी मंहगे गिफ्ट देते है। उन्होंने अपनी पत्नी नीता अंबानी को उनके एक बर्थडे पर प्राइवेट जेट गिफ्ट किया था। मुकेश अंबानी के बारे में कहा जाता है कि वो चाहे कितनी भी बिजी रहें लेकिन रविवार के दिन वो परिवार के साथ समय बिताना पसंद करते हैं। मुकेश अंबानी काफी धार्मिक भी हैं और हर त्यौहार को वो बेहद ही हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। उनकी भगवान में  भी अटूट श्रद्धा है।

खुद करते हैं मेहमानों का स्वागत

मुकेश अंबानी इतने अमीर हैं, लेकिन वो बहुत ही डाउन टू अर्थ भी हैं। इतना ही नहीं वो अपने बच्चों को भी जमीन से जोड़े रखते हैं। एक बार उनके बड़े बेटे आकाश अंबानी उनके घर के सिक्योरिटी गार्ड को डांट रहे थे। इस पर जब मुकेश अंबानी ने उन्हें देखा तो आकाश को डांट लगाई और कहा कि वो सिक्योरिटी गार्ड से माफी मांगे। इसके बाद आकाश ने उस सिक्योरटी गार्ड से माफी मांगी। मुकेश अंबानी का कहना था कि वो नहीं चाहते हैं कि उनके बच्चों को पैसे का घमंड आए और इसलिए वो उन्हें हमेशा पैसे की कद्र करना सिखाते हैं। मुकेश अंबानी का कहना है कि उनके पिता ने उन्हें ऐसे ही संस्कार दिए हैं और वही संस्कार वो अपने बच्चों को देते हैं।

मुकेश अंबानी खुद जमीन से इतने जुड़े हैं कि जब उनके घर एंटिलिया में कोई मेहमान आता है तो वो खुद उनका स्वागत करते हैं। बताया जाता है कि वो अपनी निगरानी में मेहमान की पसंद का खाना बनवाते हैं और उन्हें खुद ही सर्व भी करते हैं। इतना ही नहीं अपनी बेटी की शादी में भी उनके पूरे परिवार ने मेहमानों को खाना खिलाया था। यहां तक की बड़े बड़े सेलेब्स भी मुकेश अंबानी के घर मेहमानों को खाना परोसते नजर आए थे।

Back to top button