स्वास्थ्य

ब्रेकफास्ट में शामिल करें ये 9 चीजें, स्वस्थ रहने के साथ वजन होगा कम और मूड भी होगा लाइट

अगर शरीर को स्वस्थ रखना है तो कभी भी ब्रेकफास्ट करना नहीं भूलना चाहिए। आप अपने दिन की शुरुआत ब्रेकफास्ट से करते हैं और इसके लिए आपके ब्रेकफॉस्ट में प्रोटीन-फाइबर से युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए। जब आप अच्छा ब्रेकफास्ट करेंगे तो दिनभर फ्रेश फील करेंगे और पूरे दिन की व्यस्तता में ये एनर्जी आपके काम आएगी। ब्रेकफास्ट हमेशा ज्यादा मात्रा में करना चाहिए क्योंकि आप रात से भूखे रहते हैं और दिन भर के लिए एनर्जी की जरुरत होती है।

हालांकि ब्रेकफास्ट के नाम पर कुछ लोग बहुत ज्यादा तला भुना खा लेते हैं। ऐसा करने से बचें। ब्रेकफास्ट में बहुत सी ऐसी चीजें जो आप शामिल कर सकते हैं। इससे ना सिर्फ आपको पोषण मिलेगा बल्कि इनके सेवन से आप बीमारियों को भी दूर करेंगे। आपको बताते हैं कौन से ही वो चीजें जो आपके ब्रेकफॉस्ट में शामिल होनी चाहिए।

कॉफी

बहुत से लोग हैं जो सुबह उठते ही कॉफी का सेवन करते हैं। अगर आप सीमित मात्रा में कॉफी का सेवन करते हैं तो ये आपकी सेहत के लिए बहुत अच्छा रहता है। दरअसल कॉफी में कैफीन पाया जाता है जो मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। हालांकि कुछ लोग कॉफी में ढेर सारा दूध और चीनी मिलाकर पीते हैं। इससे आपको फायदा नहीं मिलेगा। दूध का इस्तेमाल जितना हो कम करें और ब्लैक कॉफी पीएं।

योगर्ट

ब्रेकफॉस्ट में योगर्ट का सेवन बहुत ही फायदेमंद होता है। योगर्ट में प्रोटीन अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इससे आपको दिन भर के लिए एनर्जी मिलेगी साथ ही इससे आपका वजन भी नियंत्रित रहेगा। योगर्ट का सेवन करने से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा कम होता है। इसके अलावा इससे आप बहुत हल्का महसूस करेगे और और दिन भर काम करना आपके लिए आसान होगा।

ओट्स

ब्रेकफास्ट में ओट्स का सेवन करना भी बहुत फायदेमंद होता है। ओट्स का सेवन करने से दिल मजबूत होता है और पेट भरता है। स्वस्थ्य और फिट रहने के लिए अच्छा ब्रेकफास्ट करना बहुत जरुरी है इसलिए ओट्स का सेवन करें।

चिया सिड्स

चिया का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ब्रेकफास्ट में चिया सेड्स का सेवन करन से आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। चिया सिड्स पोषक तत्वों से भरपूर होते है। इससे भी आप अपने दिन की शुरुआत कर सकते हैं।

ब्लूबेरी, रास्पबेरीज, स्ट्रॉबेरीज और ब्लूबेरी

सुबह ब्रेकफॉस्ट में ब्लूबैरीज, रास्पबैरीज, स्ट्रॉबेरीज और ब्लैकबैरीज को शामिल कर सकते हैं। ब्लूबैरीज, रास्पबैरीज, स्ट्रॉबैरीज और ब्लैकबैरीज में फाइबर काफी मात्रा में पाया जाता है जो शरीर को सेहतमंद बनाए रखने में सहायक होता है। इन फलों का सेवन दिल के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।

ड्राइ फ्रूट्स

अपने नाश्ते में अगर आप ड्राइ फ्रूट्स का सेवन करते हैं तो ये आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होगा। ब्रेकफास्ट में ड्राई फ्रूट्स को शामिल करना चाहिए। रोजाना सीमित मात्रा में ड्राइ फ्रूट्स का सेवन करने से कई बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

ग्रीन टी

अगर आप चाय पीने के शौकीन हैं तो इसमें थोड़ा बदलाव करते हुए ग्रीन टी पीएं। ग्रीन टी का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए ग्रीन टी काफी मदद करता है। इससे आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। इसके अलावा अगर आपको वजन कम करना है तो ग्रीन टी का सेवन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा।

प्रोटीन शेक

कई बार नाश्ता करते समय लोग प्रोटीन लेना भूल जाते हैं। ऐसे में आप दिन की शुरुआत ही प्रोटीन शेक से कर सकते हैं। अगर आप ब्रेकफास्ट में प्रोटीन शेक पीते हैं तो इससे आपको ताकत मिलेगी और पूरे दिन ताजगी का अनुभव होगा। रोजाना प्रोटीन शेक का सेवन मांसपेशियों के लिए काफी फायदेमंद होता है।

फलों का सेवन

फलों का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा होता है। ब्रेकफास्ट में फलों को जरुर शामिल करे। रोजाना केला या सेब से अपने दिन की शुरुआत करें। इससे आपके शरीर में पानी की कमी भी नहीं होगी और दिन भर आप तरोताजा महसूस करेंगे।

Back to top button