बॉलीवुड

मां बनने वाली हैं 47 साल की ऐश्‍वर्या राय, लेकिन प्रेगनेंसी से हो सकता है यह खतरा

अभिनेता अभिषेक बच्‍चन ने हाल ही में एक पोस्ट सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। जिसमें इन्होंने ‘सरप्राइज’ लिखा था। अभिषेक के इस पोस्ट के बाद ये अटकलें लगाई जा रही हैं कि शायदा ऐश्‍वर्या  फिर से मां बनने वाली है। आपको बता दें कि अभिषेक और ऐश्‍वर्या  की एक बेटी है जिसका नाम आराध्‍या है। वहीं अब खबरें आ रही हैं कि ऐश्‍वर्या और अभिषेक दूसरे बच्चे की प्लानिंग कर रहे हैं।

अभिषेक बच्चन के पोस्ट के अलावा ऐश्‍वर्या की एक फोटो भी हाल ही में सामने आई थी। जिसमें इनका बेबी बंप दिख रहा था। ऐश्‍वर्या  की ये तस्वीर देखकर लग रहा था कि ये दूसरी बार मां बनने वाली हैं। हालांकि अभी तक बच्चन परिवार की ओर से इस बात की पुष्टि नहीं की गई है।

क्या इस उम्र में मां बन सकती हैं ऐश्‍वर्या

ऐश्‍वर्या  बच्चन की आयु 47 साल की है और इस आयु में मां बनना आसान नहीं है। अधिक उम्र में नैचुरल तरीके से मां बनने की संभावना बेहद ही कम होती है। दरअसल 45 साल की उम्र के बाद भी महिलाएं प्रेगनेंट हो सकती हैं। लेकिन नैचुरली कंसीव करने में महिला को दिक्कत होती है। डॉक्टरों के अनुसार 20 साल की उम्र के बाद महिलाओं की फर्टिलिटी सबसे ज्‍यादा अच्‍छी होती है। 30 के मध्‍य की उम्र में फर्टिलिटी पॉवर कम होने लग जाती है। वहीं 40 की आयु के बाद इसमें तेजी से गिरावट आती है और महिला की ओवरी में एक तय संख्‍या में एग ही बन पाते हैं। यानी जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, एग की संख्‍या घटने लग जाती है।

होता है मिसकैरेज का खतरा

45 की उम्र के बाद नैचुरली कंसीव करना मुश्किल होता है और बच्चा कंसीव करने के लिए फर्टिलिटी ट्रीटमेंट लेनी पड़ती है। साथ में ही इस उम्र में मिसकैरेज का खतरा अधिक हो जाता है।

मां बनने के हैं कई विकल्प

जो महिलाएं 45 साल की उम्र के बाद प्रेगनेंट होना चाहती हैं, उन्हें आईवीएफ की मदद लेनी पड़ सकती है। कई महिलाएं तो अपने एग फ्रीजिंग करवा लेती हैं और जब मां बनना चाहती हैं, तब इन्हीं एग्‍स को इंप्‍लांट करवा लेती हैं। इसलिए हो सकता है कि ऐश्‍वर्या और अभिषेक इन विकल्पों के जरिए दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हों।

गौरतलब है कि हाल ही में ऐश्‍वर्या और अभिषेक को कोरोना भी हो गया था। जिसकी वजह से ये काफी समय तक अस्पताल में भर्ती भी रहे थे। हालांकि अब ये एकदम स्वस्थ हैं।

Back to top button