Health

आपके किचन में मौजूद ये छोटी सी चीज दूर कर सकती है कई बीमारियां, नहीं पड़ेगी डॉक्टर की जरुरत

जब भी हमारी तबियत बिगड़ती है तो हम फौरन भागकर डॉक्टर के पास जाते हैं, लेकिन हम भूल जाते हैं कि बहुत सी बीमारियां तो हमारे किचन में जाने से ही ठीक हो जाएंगी। दरअसल रोजमर्रा की जिंदगी में भी शरीर में छोटी-मोटी तकलीफें होती रहती है। इन तकलीफों के लिए बड़ी बड़ी गोली खाना अच्छा नहीं होता। हमारे किचन में ही बहुत सी ऐसी दवाएं हैं जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद हैं और कई बीमारियों में राम बाण साबित होती है।

इनमें से एक छोटी सी चीज है अजवाइन जिसके बहुत ही फायदे हैं। ये शरीर की कई बीमारियों को दूर करती है और साधारण बीमारी में हम इसका सेवन कर खुद को राहत पहुंचा सकते हैं। आपको बताते हैं क्या है अजवाइन के फायदे और किन परेशानियो में आपको मिलेगी राहत।

पेट की बीमारी

अजवाइन का सेवन करने से पेट से संबंधित समस्याओं में आराम मिलता है। अगर आपको पेट दर्द हो रहा है तो अजवाइन का सेवन गर्म पानी के साथ करें। गर्म पानी के साथ अजवाइन पीने से पेट दर्द में आराम मिलता है। अगर खाना ढंग से ना पचा हो तो भी अजवाइन का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। वहीं अगर महिलाओं को पीरियड का पेन हो तो भी अजवाइन का सेवन करना चाहिए इससे शरीर को बहुत आराम मिलता है।

सर्दी जुकाम में आराम

आज के समय में सर्दी-जुकाम होना कोविड के लक्षणों में से एक हैं। हालांकि किसी भी स्थिति में सर्दी-जुकाम होना शरीर को तोड़ देता है। ऐसे में अगर आपको सर्दी-जुकाम की समस्या लग रही हो तो अजवाइन का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होगा। अजवाइन में एंटीऑक्सीडेंट होता है जिसके सेवन से सर्दी-जुकाम में आराम मिलता है।

साइनस

बहुत से लोगों को साइनस की समस्या होती है और ऐसे में हर वक्त उनकी नाक से पानी आता रहता है। ऐसे लोगों को ठंडी चीजों का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। वहीं अगर आपको ये समस्या है और आप अजवाइन का सेवन करते हैं तो इससे आपको बहुत आराम मिलेगा। एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होने के कारण अजवाइन शरीर में गर्मी करता है और साइनस की समस्या को दूर करता है।

गले में फायदेमंद

अक्सर बदलते मौसम में गला बैठने की समस्या होने लगती है। कई बार बिना जुकाम हुए ही गला बैठ जाता है और तकलीफ देता है। इस समस्या से निजात पाने के लिए बेर के पत्तों और अजवाइन को पानी में उबाल लें। उबालने के बाद इस पानी को अच्छे से छान लें और फिर छाने हुए पानी से गरारा करें। इसे पानी से गरारा करने से आपको गले में काफी आराम मिलेगा।

सिरदर्द करे दूर

अक्सर लोगों को सिरदर्द की समस्या हो जाती है, लेकिन इसके लिए बार बार दवा खाना सही नहीं होता। सिर दर्द की समस्या को दूर करने के लिए आधा लीटर पानी में एक चम्मच अजवाइन डालें और इस पानी को उबाल लें। इसके बाद पानी को अच्छे से छान लें और दिन में दो से तीन बार पानी का सेवन करें। इस पानी का सेवन करने से आपकी सिर दर्द की समस्या दूर हो जाएगी।

जोड़ों का दर्द दूर करें

बुजर्गों को अक्सर जोड़ो की समस्या हो जाती हैं। ये समस्या बढ़ने लगे इससे पहले ही अजवाइन का सेवन करना शुरु कर दें। अजवाइन का सेवन करने से जोड़ों के दर्द को दूर करने के लिए सरसों के तेल में अजवाइन डाल लें और इसे अच्छी तरह से गर्म कर लें। इस मिश्रण से जोड़ों की मालिश करने से जोड़ो का दर्द दूर हो जाता है।

चोट लगने पर है फायदेमंद

बहुत कम लोग ही ये बात जानते हैं कि चोट में भी अजवाइन बहुत फायदा पहुचांती है। अगर आपको कहीं चोट लगी हो तो चोट वाली जगह पर हल्दी और अजवाइन लगाएं इससे आपको आराम मिलेगा। हल्दी और अजवाइन लगाने से दर्द और सूजन भी कम होती है।

मुंह की दुर्गंध करे दूर

कई लोगों के मुंह से अक्सर दुर्गंध आती है। अजवाइन का इस्तेमाल करने से मुंह से दुर्गंध आने की समस्या दूर हो सकती है। मुंह से दुर्गंध की समस्या को दूर करने के लिए थोड़े से पानी में अजवाइन मिला लें और इसे अच्छे से उबाल लें। इस पानी से दिन में दो से तीन बार कुल्ला करने से मुंह से दुर्गंध आने की समस्या दूर हो सकती है।

गठिया की बीमारी में फायदेमंद

गठिया के मरीजों के लिए अजवाइन काफी फायदेमंद होता है। गठिया के मरीजों को अजवाइन के चूरन की एक पोटली बनाकर घुटनों को सेंकना चाहिए। इसके अलावा गठिया के मरीज अजवाइन के रस में सौंठ मिलाकर भी पी सकते हैं।

मुंहासे से मिले छुटकारा

दही के साथ अजवाइन को पीस लें और चेहरे पर जहां भी मुंहासे हो वहां इस मिश्रण को लगाएं। इसके बाद लेप को सूखने तक लगे रहने दें। जब लेप सूख जाए तो चेहरे को अच्छे से गर्म पानी से धो लें। इस लेप को लगाने से आपको मुंहासों से छुटकारा मिल जाएगा।

मसूड़ों का दर्द करें दूर

अगर आपको मसूड़ों में दर्द रहता है तो अजवाइन से आप इस दर्द को दूर कर सकते है। इसके लिए गुनगुने पानी में अजवाइन की कुछ बूंदे डालकर कुल्ला करें। आप अजवाइन को भूनकर अच्छे से पीसकर पाउडर भी तैयार कर सकते हैं। इस पाउडर से ब्रश करने से भी मसूड़ों के दर्द में आराम मिलता है और सूजन दूर हो जाती है।

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d situs toto mixparlay sontogel slot gacor malam ini Situs Toto togel macau pengeluaran sdy Situs Toto Situs Toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto titi4d Situs Slot Situs Toto titi4d kientoto https://wonderfulgraffiti.com/ Toto Slot Slot Togel slot online sesetoto Winsortoto ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru PITUNGTOTO situs togel kientoto slot gacor slot gacor https://iwcc-ciwc.org/ sulebet Slot demo agen bola terpercaya vegas969 slot88 slot gacor slot thailand slot gacor venom55 angker4d mayorqq kiostoto taruhanbola taruhanbola naruto88 leon188 login kientoto paten188 slot gacor kapakbet babeh188 naruto88 babeh188 https://www.raars.zaragoza.unam.mx/fruit-boom/ leon188 naruto 88 Wikatogel slot toto slot toto macau toto slot situs toto toto togel https://id.desapujonkidul.net/ toto togel online toto togel toto togel toto togel toto slot slot gacor situs toto toto slot https://www.crossover.org.au/ titi4d karatetoto mmatoto situs toto toto slot toto slot mahongtoto situs toto toto slot toto slot toto slot kaskus288 Data sgp Pengeluaran sdy toto slot Data hk situs toto sukutoto https://news.stkipyasika.ac.id/ https://www.b254.com/email/ netralbet sukutoto https://resolutionmag.com https://www.sbfhc.org/contact/ situs terpercaya slot gacor sky99idn won91 slot gacor OSG168 Jinhoki KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 togel online togel online agen slot slot 4d sukutoto sukutoto sukutoto rajaslot91 slot jepang monk4d gaib4d https://juara100.net/ slot gacor situs toto situs toto Toto velosbet77 jepangbet arahtogel Rans303 toto togel ollo4d slot gacor situs toto toto 4d toto 4d hantutogel idn33