बॉलीवुड

जब एक्ट्रेस एवलिन संग फ्लर्ट करते हुए अपनी हदें पार कर गए थे रनबीर, सेट पर हो गया था ऐसा माहौल

रनबीर कपूर बॉलीवुड के मशहूर एक्टर हैं और अपनी चॉकलेटी इमेज के लिए वो लड़कियों के बीच हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। रनबीर कपूर  ‘कपूर’ खानदान से सबंध रखते है और इसलिए एक्टिंग उन्हें विरासत में मिली हैं। हालांकि रनबीर अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने अफेयर्स के लेकर चर्चा में रहते हैं। रनबीर अक्सर लड़कियों को लेकर सुर्खियां बटोरते हैं। रनबीर के लिए कहा जाता है कि उन्हें लड़कियों के बीच रहने की इतनी आदत है कि कई बार वो उनके आगे पूरी दुनिया ही भूल जाते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ था एक फिल्म के सेट पर एक्ट्रेस एवलिन शर्मा के साथ जब रनबीर उनके साथ एक खास सीन करते हुए बहक गए थे।

एवलिन संग फ्लर्ट करते हुए बहक गए थे रनबीर

दरअसल फिल्म ये जवानी है दीवानी में एक्टर रनबीर की हीरोइन तो दीपिका थीं, लेकिन एक्ट्रेस एवलिन के साथ उनके कई फलर्टिंग सीन थे। इसमें एक सीन में रनबीर को एवलिन के पैरों को छूना था। एवलिन ने इस सीन में शॉर्टस पहने हुए थे। इस फलर्टिंग सीन को करते हुए रनबीर बेकाबू हो गए थे। इस पूरे सीन के दौरान वो एवलिन के पैरों को लगातार सहलाते रहें। यहां तक की जब डायरेक्टर ने कट बोल दिया तो भी रनबीर एवलिन के पैरों को छूते रहे। फिर उन्हें कुछ देर बाद ध्यान आया कि सीन पर कट बोला जा चुका है और तब वो जाकर रुके। उनकी इस हरकत से सेट पर हर कोई हैरान रह गया था।

कहा जाता है कि इस सीन से एक्ट्रेस दीपिका को भी थोड़ी असहजता भी महसूस हुई थी। हालांकि इस फिल्म तक दीपिका रनबीर से अलग हो चुकी थीं। दोनों का ब्रेकअप भी सुर्खियों में छाया था। दरअसल दीपिका और रनबीर कभी बॉलीवुड के हॉटेस्ट कपल माने जाते थे, लेकिन कहा जाता है कि दीपिका ने रनबीर को चीट करते हुए रंगे हाथों पकड़ा था इसकी वजह से उनका ब्रेकअप हो गया था। दीपिका ने एक इंटरव्यू में बिना रनबीर का नाम लेते हुए कहा था कि, ‘जब कोई आपको बार बार धोखा देने लगता है कि आप उन्हें बार बार माफ नहीं कर सकते’।

अफेयर्स को लेकर चर्चा में बने रहते हैं रनबीर

इतना ही नहीं रनबीर ने खुद इस बात को माना था कि दीपिका से रिलेशन के वक्त उनके अंदर इतनी समझदारी नहीं थी और इस वजह से वो कई गलतियां कर बैठें। बता दें कि दीपिका से अलग होते होते रनबीर कैटरीना के करीब आ गए थे। ऐसे में दीपिका को कैटरीना कभी पसंद नहीं आईं। वहीं कैटरीना और रनबीर के अफेयर की खबरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं थी। इसके बाद रनबीर ने कैटरीना से भी ब्रेकअप कर लिया था।

आजकल रनबीर आलिया के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। खबर है कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। बता दें कि आलिया और रनबीर फिल्म ब्रह्मास्त्र के दौरान एक दूसरे के करीब आए थे। फिलहाल दोनों की शादी की खबरें सामने आ रही हैं, लेकिन आधिकारिक रुप से अभी कोई घोषणा नही हुई है। अब लोगों का मानना है कि आलिया से शादी के बाद रनबीर के नेचर में शायद थोड़ा बदलाव आए और उनका हर किसी से फ्लर्ट करना शायद कम हो जाए।

Back to top button