दिलचस्प

इस कारण कुत्ते को घी हजम नहीं होता, ज्यादा खिला दें तो मौत भी हो सकती है

‘कुत्तों को घी हजम नहीं होता’ ये कहावत आप सभी ने कई बार सुनी होगी। कइयों ने बोली भी होगी। इंसानी भाषा में इसका मतलब ये है कि यदि किसी दोयम दर्जे के शख्स को अच्छा अवसर मिल जाए तो भी वो उसे लाभकारी नहीं बना पाता है। अब ये तो कहावत हो गई। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुत्तों को सच में घी हजम नहीं होता है। इतना ही नहीं यदि आप उन्हें ज्यादा घी खिला दें तो उनकी मृत्यु तक हो सकती है। ऐसा क्यों होता है ये जानने के पूर्व आईए कुत्तों के बारे में कुछ अहम बातें जान लेते हैं।

कुत्ता लगभग 12 वर्ष के आसपास जीता है। इसकी देखने, सुनने, सूंघने, चखने तथा छूकर पहचानने की क्षमता बहुत शानदार होती है। यहां तक कि इन्हें अपश्रव्य (Infrasonic) तरंगे (जो मनुष्य की सुनने की शक्ति से बहुत नीचे होती है) भी इन्हें सुनाई देती हैं। कुछ यह भी कहते हैं कि कुत्ते पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र को देख सकते हैं। कुत्ता Canidae फैमिली का सदस्य होता है, इसका वैज्ञानिक नाम Canis lupus familiaris है।

कुत्ता काट ले या चाट ले तो क्या होगा?

कुत्ते को इंसान का वफादार दोस्त भी कहा जाता है। कई लोग इसे घर में पालते भी हैं। यदि कुत्ता आपको काट ले तो रेबीज हो सकता है। ये आपके तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करता है। वहीं इसके चाटने से सेप्टीसीमिया हो सकता है। इसलिए इसका चाटना एवं काटना दोनों ही खतरनाक साबित हो सकता है।

कुत्ते को घी हजम क्यों नहीं होता?

चलिए अब मुद्दे की बात पर आते हैं। कुत्ते को घी हजम क्यों नहीं होता? असल में इसका संबंध कुत्ते के पाचन तंत्र (Digestive system) से होता है। कुत्ते का पाचन तंत्र वसा या फैट का पाचन करने में बहुत संघर्ष करते हैं। इसकी वजह ये है कि इनके पाचन तंत्र में वसा या फैट को डाइजेस्ट करने वाले एंजाइम lipase बहुत कम मात्रा में स्रावित होते हैं। बस यही वजह है कि कुत्ता घी या दूध से बने हुए डेयरी प्रोडक्टस हजम नहीं कर पाता है।

कहा जाता है कि यदि आप कुत्ते को घी या दूध जैसी चीज अधिक मात्रा में खिला दे तो वसा के अधिक प्रवाह के चलते उसे अग्नाशयशोथ (Pancreatitis) हो जाता है। यह चीज उसकी जान तक ले सकती है। हालांकि कुत्ते को यदि कभी कभी  कुछ मात्रा में दूध, दही से बनी चीजें दी जाए तो वो इसे कभी कभी हजम कर जाता है।

Back to top button