विशेष

लॉकडाउन के बाद मलाइका संग अर्जुन कपूर ने बिताए खूबसूरत पल, देखें रोमांटिक तस्वीरें

बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर और फेमस कपल्स में से एक मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर दोनों ही कोरोना पॉजिटीव पाए गए हैं। अर्जुन कपूर ने इसकी जानकारी रविवार को अपने सोशल मीडिया एकाउंट से दी, तो वहीं मलाइका के एक करीबी शख्स ने बताया कि एक्ट्रेस कोरोना की चपेट में हैं। दोनों के कोरोना रिपोर्ट पॉजिटीव होने की पुष्टि के बाद बॉलीवुड की गलियारों में हड़कंप मच गया है। बता दें कि फिलहाल अर्जुन और मलाइका डॉक्टर की सलाह लेने के बाद होम क्वारंटाइन में हैं।

मलाइका-अर्जुन लॉकडाउन के दौरान थे साथ

गौरतलब है कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा लॉकडाउन के बाद कई मौकों पर साथ देखे जा चुके हैं। वहीं अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लॉकडाउन में दोनों ने ज्यादातर टाइम एक साथ बिताया था। दोनों को 22 मार्च यानी जनता कर्फ्यू के दिन एक साथ मलाइका के घर पर देखा गया था। बता दें कि दोनों ने लॉकडाउन के दौरान फैंस के साथ इंटरेक्शन बनाने के लिए सोशल मीडिया पर खूब फोटोज और वीडियोज शेयर किए थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्जुन और मलाइका ने लॉकडाउन के  ज्यादातर दिन मलाइका के घर में ही गुजारे हैं। इस दौरान दोनों अपने अपने कुकिंग टैलेंट भी दिखा रहे थे। उसी समय अर्जुन ने अपने इंस्टा एकाउंट से एक केक शेयर किया था, जिस पर HER और हर्ट की इमोजी बनी हुई थी। बता दें कि अर्जुन कपूर के 35वें बर्थडे यानी 26 जून को उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका ने एक अलग अंदाज में उन्हें बर्थडे विश किया था। मलाइका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अर्जुन कपूर की दो फोटोज  शेयर की थी। पहली फोटो में अर्जुन मलाइका के साथ उनकी एक और दोस्त नजर आ रही है, तो वहीं दूसरी फोटो में सिर्फ अर्जुन कपूर नजर आए थे। इन फोटोज को शेयर करते हुए मलाइका ने कैप्शन में लिखा था, हैप्पी बर्थडे माय सनशानइन अर्जुन कपूर।

जानिए कब होगी दोनों की शादी?

बता दें कि दोनों ने पिछले साल अर्जुन कपूर के बर्थडे पर अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था। दोनों ने अपने रिलेशनशिप को तो स्वीकार कर लिया है, लेकिन उनके फैंस उन्हें जल्द शादी के बंधन में बंधते हुए देखना चाहते हैं। लिहाजा सोशल मीडिया पर अक्सर दोनों के शादी की अफवाहें उड़ती रहती हैं।

शादी के बारे में पिछले दिनों अर्जुन कपूर से कुछ सवाल भी किए गए थे। इन सवालों पर अर्जुन ने कहा था कि जब भी शादी करूंगा मैं आप लोगों को सबकुछ बता दूंगा, अभी शादी का कोई प्लान नहीं है। उन्होंने कहा था कि अभी कैसे शादी हो सकती है? अगर करना भी चाहेंगे तो इस समय मुश्किल है। दूसरी तरफ मलाइका ने एक इंटरव्यू में कहा था कि कोई भी जिंदगी भर अकेले या सिंगल रहना नहीं चाहता है। भले ही लोग मेरे और अर्जुन के रिश्ते के बारे में खूब भला-बुरा कहते हैं, लेकिन मैंने जो भी किया सोच-समझकर किया।

Back to top button