राशिफल

Rashifal 8 September: बजरंग बली की कृपा से 3 राशियों की बदलेगी किस्मत, आर्थिक पक्ष होगा मजबूत

हम आपको मंगलवार 8 सितंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 8 September 2020

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपके मन में परिवर्तन शीघ्र आएंगे, जिससे आपका मन कुछ दुविधायुक्त रहेगा। कार्य सिद्धि होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आजीविका में उन्नति कारक योग बनेंगे। आप थकान महसूस कर सकते हैं। आपको काम में किसी अनुभवी की राय लेनी पड़ सकती है। कारोबार में महत्वपूर्ण सौदे आपके पक्ष में होने की संभावना है। आप को पारिवारिक उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। हनुमान चालीसा का पाठ करे, भय से दूर रहेगें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज लोग आपसे अपने मन की बात कहने में ज्यादा उत्सुक रहेंगे। आमदनी में बढोत्तरी के दिशा में आपके प्रयास सफल होंगे और आपके मान सम्मान में बढ़ोतरी मिलेगी। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर चलने की जरूरत है। ऑफिस में स्थिति ठीक रहेगी। समाज का साथ मिलेगा कुछ नया करने का विचार कर सकते हैं। अपनी चुनौतियों को अपनी लगन से संभाले रखना ही इस समय की जरूरी है। सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज नौकरी एवं व्यवसाय में आपको चुनौतियों का सामना करना पडेगा। कोई शारीरिक कष्ट आपको परेशान कर सकता है। कुछ लोगों को आपकी उदारता पसंद आ सकती है। ऑफिस में सहकर्मी आपकी मदद के लिये तैयार खड़े रहेंगे। दांपत्य जीवन के लिए दिन अनुकूल रहेगा और परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रेमी सावधान रहें, आपके प्रेम प्रस्ताव असफल भी हो सकते हैं। आज हनुमान जी को सिंदूर चढाए, सारे रिश्तों में मिठास आयेगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपका काम समय से पूरा नहीं होगा। खाने-पीने में ध्यान रखें। कार्यस्थल पर वर्चस्व में वृद्धि होगी। अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नये रास्ते खुले नजर आएंगे। सन्तान के विवाह कार्यों में विलंब होने से चिंता रहेगी। कर्ज लेने से बचें। शारीरिक, मानसिक अस्वस्थता रहेगी। अकेलापन महसूस कर सकते हैं। कुछ लोगों से आपको उम्मीद से अधिक फायदा होगा। आपको धन लाभ के मौके मिल सकते हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज जीवन के कई क्षेत्रों में सफलता की उम्मीद आपके दिमाग में हो सकती है। व्यापार लाभदायक रहेगा। क्रोध पर संयम रखें। ज आप कोई संपत्ति खरीद सकते हैं या कहीं पूंजी निवेश कर सकते हैं। मेहनत करने वालों को उत्तम परिणामों की प्राप्ति होगी। विवादों से दूर रहना चाहिए। आवास संबंधी समस्या का समाधान होगा। अचानक से कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है, जिससे आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और मजबूत होगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आप किसी मुसीबत का हल करने में पूरी तरह से सफल रहेंगे। कई दिनों से रुका पैसा प्राप्त हो सकता है। माता पिता से स्नेह मिलेगा। आज कुछ व्यावसायिक और अनुभवी व्यक्तियों के मिलने से आप अपनी कार्यशैली में सुधार कर पाएंगे। आज आपको संतान की ओर से कई बड़ी खुशखबरी मिल सकती हैं। किसी भी काम में बड़ों की सलाह लेना बेहतर होगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। प्रेम-संबंधों में मजबूती आयेगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

तुला राशि वाले अपनी सूझबूझ से रुके कार्यों को गति प्रदान करेंगे। आपको अपने निजी जीवन में कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है लेकिन यह निर्णय लेने का मार्ग आपके लिए बाधाओं से भरा होगा। व्यापार में बदलाव या फिर नौकरी में पदोन्नति की भी संभावना है। आज आमदनी में इजाफा होगा लेकिन निवेश के मामलों में सावधानी रखनी होगी। समाज में प्रतिष्ठितजनों से मेल-जोल बढ़ेगा। अपने खान-पान पर संयम रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपका जीवनसाथी आपकी सहायता करेगा और मददगार साबित होगा। अपना ध्यान काम पर रखें और आपके परिवार को भी आज आपकी जरूरत पड़ सकती है। आज कोशिश करने पर आप विपरीत परिस्थितियों से उबरकर काम में सामंजस्य बनाने में कामयाब रहेंगे। अपनी बुद्धि का प्रयोग करेंगे तो आपको आमदनी के नए रास्ते नजर आएंगे। छोटे प्रवास या आनंददायी पर्यटन होंगे। समाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपको व्यापार व कारोबार में लाभ होगा। जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें सुख मिलेगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सावधानी बरतें। आज आप अपने कार्य को हर कीमत पर पूरा करेंगे। काम का सामंजस्य आपके दुखों के निवारण में मददगार होगा। प्रेम जीवन में खुशियों का दौर जारी रहेगा। जीवन में आ रहे उतार-चढ़ाव समाप्त होंगे। आपके जीवन में स्थिरता आएगी। पढ़ाई के प्रति आपकी एकाग्रता में कुछ कमी आ सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आसपास के लोगों से सहयोग मिलेगा। धीरे-धीरे मन में सकारात्मक विचार आएंगे। परिवार वालों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आज लाभ की संभावनाएं काफी मजबूत रहेंगी। आमदनी के किसी नए स्रोत के मिलने की भी उम्मीद है। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। कार्यक्षेत्र में आपको उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। कड़ी मेहनत और एक सफलता के बाद सफल होंगे। दोस्तों के साथ संबंध मधुर होंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपको दूसरों की मदद करने के मौके मिलेंगे। जितना संभव हो सके लोगों को समझने की और उनसे जुड़ने की कोशिश करें। दांपत्य जीवन में खुशी रहेगी। संतान से अच्छे समाचार मिलने की संभावना होगी। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापार अच्छा चलेगा। कार्य विस्तार की योजनाएं बनेंगी। यदि आप किसी लव रिलेशनशिप में है तो दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। साझेदारी आपके लिए असाधारण फलदायी होगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज मिली जुली भावनाएं आपको दुखी रखेगी। कार्य क्षेत्र में कुछ समस्याएं रह सकती हैं जिनके प्रति किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह आपके काम आएगी। मनोरंजन के कार्यो में रुचि बढ़ेगी। रुका धन मिलने से धन संग्रह होगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में दिन बढ़िया रहेगा। अपने मूड पर काबू रखते हुए खुश रहने की कोशिश करें। लेन-देन से फायदा हो सकता है। ऑफिस में किसी प्रोजेक्ट की बागडोर मिल सकती है।

आपने Rashifal 8 September 2020 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 8 September 2020 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 8 September 2020 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : 17 सितंबर : पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए सर्व पितृ अमावस्या के दिन करें ये विशेष उपाय

Back to top button