विशेष

सिर्फ एक यात्री के लिए 535 किलोमीट चली राजधानी एक्सप्रेस, लड़की की जिद ने किया मजबूर

रेलगाड़ी यातायात का सबसे अच्छा साधन माना जाता है। चुकी इसमें एक साथ कई लोग यात्रा कर सकते हैं इसलिए इसका किराया भी बस की तुलना में सस्ता होता है। आमतौर पर ट्रेन के हर डिब्बे में भीड़भाड़ जरूर होती है। ट्रेन जब भी कोई लंबा सफर तय करती है तो साथ में कई यात्रियों को ले जाती है। हालांकि रांची जाने वाली एक राजधानी एक्सप्रेस (Rajdhani Express) 535 किलोमीटर सिर्फ एक महिला को उसके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए चली। आइए इस मामले को विस्तार से जानते हैं।

दरअसल अनन्या नाम की एक यात्री डालटनगंज स्टेशन पर फंसी राजधानी एक्सप्रेस से ही रांची जाने की जिद पर अड़ी रही। रांची जाने वाली यह राजधानी एक्सप्रेस डालटनगंज स्टेशन पर टाना भगतों के आंदोलन की वजह से अटकी हुई थी। ऐसे में रेलवे ने अनन्या को बस से रांची जाने की सलाह दी। हालांकि अनन्या अपनी जिद पर अड़ी रही। उन्होने कहा कि यदि बस से जाना होता तो ट्रेन का टिकट क्यों लेती? फिर बस से ही रांची आती। मैंने राजधानी एक्सप्रेस का टिकट कटाया है तो उसी से जाऊंगी।

आखिरकार लड़की की जिद के आगे रेलवे झुक गया और उन्होने इतिहास में पहली बार सिर्फ एक यात्री के लिए 535 किलोमीटर राजधानी एक्सप्रेस चलाई। यह राजधानी एक्सप्रेस शाम चार बजे डालटनगंज से गोमो और बोकारो होते हुए रात एक बजकर 45 मिनट पर रांची पहुंची।

पहले इस राजधानी एक्सप्रेस में कुल 930 यात्री संवार थे। लेकिन जब ट्रेन फंस गई तो बाकी के 929 को रेलवे ने डालटनगंज से बसों से गंतव्य तक रवाना कर दिया था। हालांकि अनन्या बस से सफर करने को तैयार नहीं थी। ऐसे में रेलवे को इस अकेली यात्रि के लिए 535 किलोमीटर की दूरी राजधानी एक्सप्रेस से तय करनी पड़ी।


उधर सोशल मीडिया पर जब लोगों को इस बारे में पता चला तो उनके भी होश उड़ गए। जहां कुछ लोगों ने महिला की तारीफ की तो वहीं कुछ ने उसकी जिद को व्यर्थ करार दिया। गौरतलब है कि इस कोरोना काल में अभी अभी ट्रेने चलना शुरू हुई है। ऐसे में लोगों ने एक बार फिर इसमें सफर करना स्टार्ट कर दिया है।

Back to top button