बॉलीवुडसमाचार

अर्नब गोस्वामी ने दी संजय राउत को वार्निंग, कहा – मुम्बई कंगना का भी है, तुम्हारे पुराने ..

पत्रकार अर्नब गोस्वामी ने अपने शो के दौरान शिवसेना के नेता संजय राउत को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि मुंबई हर किसी की है और यहां कोई भी आ सकता है। इतना ही नहीं अर्नब गोस्वामी ने संजय राउत को धमकी देते हुए कहा कि रिया चक्रवर्ती का साथ दे रहे हो, तुम्हारे पुराने टेप्स मेरे पास हैं संजय राउत।

मुंबई पर है सबक अधिकार

सुशांत केस से जुड़े एक शो के दौरान शुक्रवार को रिपब्लिक टीवी के एंकर अर्नब गोस्वामी शिवसेना नेता संजय राउत पर जमकर गरजे। इन्होंने कहा कि आप जब कल राजनीति में नहीं थे। तब भी हमारे पास ये अधिकार था। वहीं कल आप जब राजनीति में नहीं रहोंगे तब भी ये अधिकार हमारे पास होगा। सुन लो संजय राउत इस देश के और इस शहर के हर एक-एक कोने पर हमारा अधिकार है। सुन लो संजय राउत इस मुंबई पर जितना अधिकार तुम्हारा है, उतना ही मेरा है और कंगना का भी उतना ही है।

गौरतलब है कि अभिनेत्री कंगना को मुंबई ना आने की धमकी शिवसेना के नेताओं द्वारा दी जा रही है। संजय राउत ने शिवसेना के मुखपत्र सामना के एक आर्टिकल में कंगना को मुंबई न आने की नसीहत दी थी और लिखा था कि सुशांत सिंह राजपूत को लेकर कंगना के जरिए जो इल्जाम लगाए जा रहे हैं। वो गलत हैं। इस तरह मुंबई पुलिस के बारे में बयान नहीं देना चाहिए। जबकि वो खुद इस शहर में रहती हैं।

जिसके बाद कंगना ने ट्वीट कर कहा था कि संजय राउत ने मुझे धमकी दी है और मुंबई ना आने को कहा है। ये मुंबई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) की तरह क्यों लग रहा है?।  कंगना और शिवसेना के बीच चल रही इसी जंग पर रिपब्लिक टीवी के पत्रकार अर्नब गोस्वामी ने संजय राउत पर जमकर हमला बोला है और उन्हें किसी पुराने टेप की याद दिलाई है।

Back to top button