समाचार

भारत-चीन सीमा विवाद पर आया डोनाल्ड ट्रंप का बयान, कहा- हालात बहुत गंभीर, हम मदद को तैयार..

भारत और चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान आया है और डोनाल्ड ट्रंप ने इस मामले को हल करने के लिए अपनी मदद की पेशकश की है। शु्क्रवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस विवाद पर बात करते हुए कहा कि भारत और चीन के बीच सीमा को लेकर हालात बहुत बुरे हैं। मैं भारत और चीन की मदद करने को तैयार हूं। अगर हम कुछ कर पाए तो हम मदद करना पसंद करेंगे। इस मसले को हल करने के लिए हम दोनों देशों से बात भी कर रहे हैं। शुक्रवार को व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से बात करते हुए ट्रंप ने ये बयान दिया है। वहीं जब ट्रंप से ये पूछा गया कि क्या आपको लगता है कि चीन, भारत को दबदबा दिखा रहा है। तो इसपर इन्होंने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि ऐसा नहीं हो। लेकिन चीन निश्चित रूप से इस ओर बढ़ रहा है।

गौरतलब है कि एक बार फिर से भारत-चीन के बीच सीमा को लेकर विवाद हो गया है। 29 और 31 अगस्त को लद्दाख में पैंपोंग लेक के पास चीन ने घुसपैठ की कोशिश की थी। जिसे भारतीय सैनिकों ने नाकाम कर दिया था। इतना ही नहीं भारतीय सेना ने पैंगोंग लेक का दक्षिणी हिस्सा भी अपने कब्जे में ले लिया था।

इससे पहले चीन ने लद्दाख की गलवान घाटी पर विवाद किया था। जिसके कारण दोनों देशों की सेना के बीच हिंसक झड़प भी हुई थी। इस हिंसक झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे। जबकि चीन के भी काफी जवान मारे गए थे। गलवान घाटी हिंसक झड़प पर भी अमेरिका ने दोनों देशों की मदद की पेशकश की थी और सीमा पर शांति के हालात बनाए रखने की बात कही थी। हालांकि तब भारत-चीन ने अपने आप ही इस मसले को हल करने की बात कही थी। लेकिन गलवान घाटी हिसंक झड़प के कुछ ही महीनों बाद फिर से दोनों देशों के बीच सीमा विवाद हो गया है, जो कि पैंगोंग लेक को पास हुआ है।

भारत ने बैन की 118 एप

पैंपोंग लेक के पास भारत-चीन सैनिकों के बीच हुए विवाद के बाद भारत सरकार ने चीन की 118 एप्स को भी बैन कर दिया है। इससे पहले भारत सरकार ने गलवान घाटी विवाद के समय 59 चीनी एप्स पर बैन लगाया था।

Back to top button