बॉलीवुड

सुशांत केस: रिया की करीबी दोस्त ने किया खुलासा, बताया 14 जून को किस हाल में थी एक्ट्रेस

सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती विलन बनी हुई है। उसे मुख्य आरोपी के रूप में देखा जा रहा है। सुशांत के परिवार वाले भी रिया के ऊपर कई तरह के आरोप लगा रहे हैं। एक तरह से वे इस केस की मुख्य आरोपी मानी जा रही हैं। हालांकि इस बीच रिया चक्रवर्ती की खास दोस्त और फरहान अख्तर की गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर रिया के पक्ष में बोलती नज़र आई। उन्होने बताया कि सुशांत की मौत के बाद कैसे रिया पूरी तरह टूट गई थी।

कभी सोचा नहीं था ऐसा होगा

एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में शिबानी ने कहा कि रिया और उनके परिवार ने कभी नहीं सोचा था कि सुशांत के साथ ऐसा होगा। मुझे सुशांत के निधन की खबर एक दोस्त से मिली। फिर मैंने न्यूज़ में भी इसे देखा। मैंने रिया से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन ऐसा नहीं हो सका। खबर मिलने के आधे घंटे बाद ही मैं रिया के घर जा पहुंची।

बुरी तरह टूट गई थी रिया

रिया के घर पहुंचते ही मैंने देखा कि सुशांत की मौत की खबर सुन रिया पूरी तरह टूट चुकी थी। उसने कभी नहीं सोचा था कि जिस बंदे से वो प्यार करती है उसके साथ ऐसा कुछ होगा। इस घटना के बाद मुंबई पुलिस अपनी जांच कर रही थी। पोस्टमार्टम और अन्य जरूरी रिपोर्ट भी आ गई थी। हालांकि फिर अचानक से सुशांत के पिता केके सिंह रिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा देते हैं। बिहार में FIR दर्ज होते ही यह मामला राजनीतिक हो जाता है।

शिबानी ने आगे कहा कि जब आप किसी के साथ कुछ साल बिताते हैं, उसका हाथ पकड़े कई पल बिताते हैं और फिर एक दिन आपको पता चले कि उस इंसान ने अपनी जान ले ली है तो आप अंदर से बुरी तरह टूट जाते हैं। रिया का भी यही हाल था।

जिसने सुशांत से प्यार किया उसे ही विलन बना दिया

शिबानी आगे बोलती हैं कि आज रिया के ऊपर कई तरह के इल्ज़ाम लगाए जा रहे हैं। सुशांत रिया की ज़िंदगी का प्यार था। उसने उसकी अकेले देखभाल करी थी। आज उसे ही विलन बना दिया गया। ये वह दुनिया है जो सच सुनना ही नहीं चाहती है।

गौरतलब है कि सुशांत के पिता ने रिया के ऊपर यह इल्जाम लगाए थे कि एक्ट्रेस ने उनके बेटे को धीमा धीमा जहर देकर मारा है। उसने ही सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाया है। पैसो की धोखाधड़ी भी की।

Back to top button