बॉलीवुड

सुशांत की व्हाट्सएप चैट से हुआ खुलासा, मौत के एक माह पहले बहन प्रियंका को बनाया था नॉमिनी

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत की गुत्थी अभी तक नहीं सुलझ पाई है। सुशांत जैसे सफल अभिनेता ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया था यह उनका हर फैन जानना चाहता है। सीबीआई इस केस की जांच पड़ताल में लगी हुई है। दूसरी तरफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से और नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ड्रग्स एंगल से इस केस की जांच कर रहा है। इस केस में सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को मुख्य आरोपी माना जा रहा है। सुशांत के पिता केके सिंह ने उनके ऊपर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने और धोखाधड़ी से पैसे हथियाने का आरोप भी लगाया है।

मौत से पहले बहन को बनाया नॉमिनी

इस बीच सुशांत के बैंक अकाउंट से जुड़ी एक खबर आ रही है। पता चला है कि सुशांत ने अपनी मौत के करीब एक महीने पहले अपनी इन्वेस्टमेंट और प्रॉपर्टी में बहन प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) नॉमिनी बनाया था। इस संबंध में उनकी एक बैंक अधिकारी से वॉट्सऐप पर बात भी हुई थी। सूत्रों की माने तो सुशांत ने 20 मई के आसपास अपनी बड़ी बहन प्रियंका सिंह को नॉमिनी बनाया था।

ऐसे थे सुशांत, प्रियंका और रिया के रिश्ते

बताया जाता है कि सुशांत अपनी बड़ी बहन प्रियंका के बेहद करीब थे। इन दोनों के बीच बहुत अच्छे संबंध हुआ करते थे। वहीं एक अन्य रिपोर्ट यह भी दावा करती है कि रिया के आने के बाद सुशांत और एक्ट्रेस के प्रियंका से संबंध अच्छे नहीं थे। रिया ने तो प्रियंका के ऊपर नशे में उन्हें गलत ढंग से टच करने का आरोप भी लगाया था। इस संबंध में सुशांत की एक चैट भी वायरल हुई थी जिसमें वे अपनी बहन को फटकार लगाते नज़र आ रहे थे।

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने मुंबई स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे। मुंबई पुलिस ने शुरुआती जांच में इसे सुसाइड बताया था, लेकिन परिवार वाले इस केस में सीबीआई जांच चाहते थे। इस दौरान सुशांत की बहनें सोशल मीडिया पर कई बार सुशांत के लिए न्याय की मांग कर चुकी हैं। सुशांत चारों बहनों में सबसे छोटे और इकलौते भाई थे। ऐसे में उन्हें सभी बहनों का बहुत प्यार मिला था। सुशांत अपनी बहनों के साथ कैसे मस्ती किया करते थे इसका एक विडियो आप यहां देख सकते हैं।


यह विडियो सुशांत की ‘एमएस धोनी’ फिल्म की सफलता के बाद का है।

Back to top button