बॉलीवुड

टीवी पर आ चुका है इन हिट टीवी शो का सेकेंड सीजन, कोई रहा हिट तो कोई हुआ फ्लॉप

कल मेरी साड़ी पर जूस गिरा था और मैं नहाने गई थी….इतना पढ़ते ही आप समझ गए होंगे कि यहां पर शो ‘साथ निभाना साथिया’ की बात हो रही है। ये शो जब टीवी पर आया तो दर्शकों ने इसे खूब प्यार दिया और शो लोगों को पसंद भी आया। वहीं अब ‘साथ निभाना साथिया’ का सीजन 2 आ रहा है। इस शो को लाने की तैयारी तो पहले ही गई थी लेकिन रैप सॉन्ग हिट होते ही इस शो को हिट स्टार्ट मिल गया।

अब सीजन 2 को लोगों को कितना पसंद आएगा ये तो शो रिलीज के बाद ही पता चलेगा। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी टीवी शो का सेकेंड सीजन रिलीज किया जा रहा हो। टीवी पर इससे पहले भी कई टीवी शो के सीक्वल आए हैं जिनमें कुछ हिट हुए तो कुछ हो गए फ्लॉप। आपको बताते हैं कौन से हैं वो शो जिनके सेकेंड पार्ट आए।

संजीवनी 2

डॉक्टर्स की जिंदगी में प्यार, दोस्ती और मेडिकल केसेज को लेकर कौन कौन सी परेशानी आती है इस पर एक बेहतरीन शो बनाया गया था संजीवनी। इसका पहला सीजन काफी पसंद किया गया। इसी शो से मिलता जुलता शो बनाया गया दिल मिल गए और इसे भी दर्शकों का खूब प्यार मिला। हालांकि संजीवनी के ही दूसरे पार्ट को दर्शकों ने सिरे से नकार दिया। इस शो की कहानी दर्शकों को पसंद नहीं आई और अच्छी स्टार कास्ट होने के बाद भी शो ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया और कम टीआरपी के चलते शो को जल्दी बंद कर दिया गया।

कसौटी जिंदगी के-2

एकता कपूर ने अनुराग-प्रेरणा की लव स्टोरी में मिस्टर बजाज का एंगल जोड़कर शो बनाया था ‘कसौटी जिंदगी की’ जो दर्शकों को काफी पसंद आया था। आज भी टीवी पर अनुराग और प्रेरणा के रोल में लोगों को सिजेन और श्वेता ही याद आते हैं। 2000 के उसी दौर को एकता कपूर ने एक बार फिर इस लव स्टोरी के  साथ दर्शकों को खुश करने की कोशिश की। हालांकि दर्शकों को ये शो कुछ खास पसंद नहीं आ रहा है। वहीं इस शो के एक्टर्स भी धीरे-धीरे शो छोड़ रहे हैं जिससे दर्शकों का ध्यान इस शो से हटता जा रहा है। अब ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि नवंबर में इस शो को बंद कर दिया जाएगा

तू सूरज मैं सांझ पियाजी

ये शो दर्शकों को काफी पसंद आया था। शो की सफलता को देखते हुए मेकर्स ने इसका सीक्वल भी लॉन्च किया। इस शो का नाम था ‘तू सूरज मैं सांझ पिया’। हालांकि सेकेंड पार्ट को दर्शकों का वैसा प्यार नहीं मिला जिसकी उम्मीद थी। वहीं सेकेंड पार्ट की स्टार कास्ट भी अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने में नाकामयाब रही और इस शो को दर्शकों ने नकार दिया।

खिचड़ी-3

कॉमेडी शो खिचड़ी ने दर्शकों को खूब हंसाया। यहां तक की ये शो इतना पसंद किया गया कि इसके सारे किरदारों के नाम दर्शकों को रट गए चाहे फिर वो हंसा- प्रफुल्ल हों या फिर बाबूजी। इसके बाद इसका सीजन 3 भी लाया गया, जो दर्शकों को पसंद आया। हालांकि शो का तीसरा पार्ट दर्शकों को खास पसंद नहीं आया और जल्द ही बंद हो गया। इस शो पर एक फिल्म भी बनाई गई थी जो दर्शकों को काफी पसंद आई थी।

साराभार्ई वर्सेज साराभाई

सास-बहू की अनोखी लड़ाई दिखाने वाला ये शो बहुत ज्यादा पसंद किया गया था। हालांकि इस शो का सेकेंड पार्ट दर्शकों को हंसा पाने में नाकामयाब रहा। शो के कमबैक को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड थे, लेकिन उन्हें वो मजा नहीं आया जो पहले पार्ट को देखकर आता था। ऐसे में शो को बंद कर दिया गया।

नागिन

एकता कपूर की सीरीज का कोई शो सबसे ज्यादा हिट रहा तो वो है नागिन। नागिन का हर सीजन दर्शकों को काफी पसंद आया। सुपरनैचुरल शो के हर सीजन को दर्शकों का खूब सारा प्यार मिला। अभी नागिन का 5वां सीजन टेलीकास्ट हो चुका है और ऑन एयर होते ही शो ने अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। ये कलर्स का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो हैं जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है।

इश्क में मरजावां

टीवी शो में प्यार मोहब्बत और सास बहू की कहानी काफी दिखाई जा चुकी है ऐसे में जब भी कोई नई स्टोरीलाइन वाला शो आता है तो वो दर्शकों को खूब पसंद आता है। ऐसा ही एक शो था ‘इश्क में मरजावां’ जिसमें प्यार, नफरत और बदले की कहानी देखने को मिली थी। अपनी अनोखी स्टोरी के चलते शो को काफी पसंद भी किया है। इसके बाद इसका सीक्वल भी टेलीकास्ट हुआ, लेकिन इसे ठीक-ठाक ही रिस्पॉन्स मिल रहा है और इसमें पहले पार्ट जैसा जादू नहीं दिख रहा है।

ना आना इस देश लाडो

इस शो को जबरदस्त सफलता मिली थी। इस शो में एक ऐसी गांव की कहानी दिखाई गई थी जहां बेटियों का जीना मुश्किल होता है। विचारों और सोच के साथ साथ सच की लड़ाई के चलते इस शो को काफी पसंद किया गया। इसके हिट होने के बाद इसका सीक्वल लाडो-2 वीरपुर की मर्दानी को 2017 मे टेलीकास्ट किया गया हालांकि ये शो दर्शकों को पसंद नहीं आया और बंद हो गए।

Back to top button