बॉलीवुड

इस अनोखे अंदाज में रणवीर सिंह ने विराट और अनुष्का को दी बधाई, आप भी कहेंगे- वाह जी वाह

बॉलीवुड से लगातार डिप्रेस्ड कर देने वाली खबरें ही सामने आ रहीं थीं ऐसे में अनुष्का शर्मा की प्रेग्नेंसी की खबर ने लोगों को काफी खुश कर दिया है। विराट और अनुष्का ने कुछ समय पहले ही सोशल मीडिया पर बताया था कि वो दो से तीन होने वाले हैं। इसके बाद से ही उन्हें फैंस, बॉलीवुड स्टार्स और क्रिकेट वर्ल्ड से ढेर सारी बधाईंया मिल रही रही हैं। बॉलीवुड स्टार्स भी इस कपल को ढेरी सारी बेस्ट विशेज दे रहें हैं। ऐसे में बधाई देने का सबसे प्यारा और अनोखा तरीका आजमाया है बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने। उन्होंने बिना कुछ कहे ही अपने दिल की बात विराट-अनुष्का तक पहुंचा दी है। बता दें कि रणवीर ने विराट और अनुष्का को अलग अलग बधाई दी है।

रणवीर ने इस अंदाज में दी बधाई

बता दें कि रणवीर सिंह ने विराट के इंस्टाग्राम पर कमेंट्स में 3 हार्ट इमोजी बनाया है तो वहीं अनुष्का शर्मा के इंस्टाग्राम पर हार्ट इमोजी के अलावा, ईवल आई इमोजी, प्रेयर हैंड्स और हार्ट इमोजी के साथ बधाई दी है। फैंस को रणवीर का बधाई देने का ये अंदाज काफी पसंद आया है। इस कमेंट्स से साफ जाहिर होता है कि आज भी रणवीर और अनुष्का में दोस्ती बनी हुई है और दोनों एक दूसरे के लिए हैप्पी फील करते हैं।

गौरतलब है कि किसी समय में दीपिक के पति रणवीर और विराट की बेटर हॉफ अनुष्का रिलेशनशिप में थे। दोनों ने साथ में ‘बैंड बाजा बारात’ और ‘लेडीज वर्सेज रिकी बहेल’ में काम किया था। उन दिनों दोनों के प्यार के चर्चे मीडिया में खूब होते थे। हालांकि दोनों का रिलेशनशिप ज्यादा दिनों तक चला नहीं। दीपिका से मुलाकात के बाद ही रणवीर का ध्यान उनकी तरफ बढ़ने लगा वहीं अनुष्का भी विराट के करीब नजर आने लगीं। एक इंटरव्यू में खुद दीपिका ने खुलासा किया था कि रणवीर उनके साथ तब फ्लर्ट कर रहे थे जब वो किसी और के साथ रिलेशनशिप में थे।

अपनी शादी में बेहद खुश हैं दोनों स्टार

हालांकि अब अनुष्का विराट की हो गईं और रणवीर ने दीपिका को अपनी पत्नी बना लिया। आम तौर पर ब्रेकअप के बाद लोग एक्स से दूरी बनाकर रखते हैं, लेकिन इन चारों को आपस में कोई प्रॉबल्म नहीं है। बता दें कि जब रणवीर ने दीपिका से शादी की थी तो अनुष्का ने उन्हें बधाई देते हुए कमेंट किया था- ‘वेलकम टू द क्लब’। इन बातों से साफ पता चलता है कि अनुष्का और रणवीर दोनों ही खुले दिल वाले स्टार्स हैं जिनके लिए एक्स होना कोई मायने नहीं रखता और वो प्रेजेंट में जीते हैं।

गौरतलब है कि विराट और अनुष्का की शादी के बाद से ही फैंस अनुष्का की प्रेग्नेंसी पर सवाल पूछ रहे थे। उस समय अनुष्का ने जवाब दिया था कि जब उनकी जिंदगी में ये खुशी आएगी तो वो इसे छिपाएंगी नहीं। वहीं अब अनुष्का ने खुले तौर पर इस खुशखबरी की अनाउंसमेट कर दी है। वहीं साल 2018 में दीपिका और रणवीर ने भी शादी की थी। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि ये कपल भी अब बहुत जल्द कोई गुड न्यूज जरुर देगा।

Back to top button