Trending

साप्ताहिक राशिफल: इन 8 राशियों के लिए सफलता और धन लाभ के संकेत दे रहा है आने वाला सप्ताह, पढ़ें

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 31 अगस्त से 6 सितंबर तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस हफ्ते आप विवादास्पद मुद्दों पर बात करने से बचें वरना किसी से विवाद हो सकता है। आमदनी बढ़िया रहेगी। किसी बात के कारण परेशानी बढ़ जाएंगी। अपना तनाव दूर करने के लिए परिवार वालों की मदद लें। उनकी सहयता को खुले दिल से स्वीकारें। परिवार का साथ मिलेगा। विदेश से संबंधित किसी काम में आपको सफलता मिल सकती है। वरिष्ठ अधिकारियों से संबंध अच्छे बनाए रखें।

प्यार के विषय में : दाम्पत्य जीवन में तनाव रहेगा। लव लाइफ में भी किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

करियर के विषय में : आपकी मेहनत बढ़ सकती है। स्टूडेंट्स जल्दबाजी में कोई फैसला न करें।

हेल्थ के विषय में : असंयमित खान-पान से सेहत में गिरावट हो सकती है, सचेत रहना होगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

प्रशासनिक सेवा से जुड़े जातकों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। काम के दबाव के चलते मानसिक उथल-पुथल और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय शायद आप तनाव से गुजर रहे हैं। परेशान ना हों परिस्थितियां कुछ ऐसा मोड़ लेंगी कि आप खुद ही इस तनाव से बाहर आ जाएंगे। कार्य में अत्यधिक व्यस्तता रहेगी। संतान सुख की प्राप्ति होगी।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। लव लाइफ शानदार रहेगी।

करियर के विषय में : शिक्षा में उन्नति करेंगे। बैंकिंग फील्ड के लोग संघर्ष के बाद ही कार्य पूर्ण कर पाएंगे।

हेल्थ के विषय में : पेट के रोगों से परेशान हो सकते हैं। मसालेदार भोजन से दूर रहें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

यह सप्ताह बहुत ही अच्छा जाने वाला है। सामाजिक जीवन में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बड़ा लाभ मिलेगा। वाणी में सौम्यता तो रहेगी, लेकिन क्रोध के अतिरेक से बचने का प्रयास करें। पने नए व्यक्तित्व के कारण आप नए दोस्त बनाएंगे। अच्छा होगा कि इस दिशा में पहला कदम आप बढ़ाएं और बात की शुरूआत करें। कोई भी फैसला देते समय व्यक्ति की भावनाओं का विशेष ध्यान रखें।

प्यार के विषय में : लव लाइफ में विवाह की बात रखने का शानदार समय है।

करियर के विषय में : इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहने की उम्मीद है।

हेल्थ के विषय में : सेहत की दृष्टि से इस सप्ताह आप अच्छा महसूस करेंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस सप्ताह आप खुद को उलझन में फंसा हुआ महसूस करेंगे। आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं। लोगों को दिए पुराने कर्ज़ वापिस मिल सकते हैं। किसी नयी परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। पैसे के मामले में आपका सप्ताह बढ़िया रहेगा। किसी बात को लेकर घर में कलह हो सकती है। घर हो या कार्य स्थल आपका आकर्षक व्यक्तित्व सबको रिझा लेगा।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर बनेंगे। आप एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे।

करियर के विषय में : जॉब में सफलता और उन्नति की संभावना रहेगी। आई टी और मैनेजमेंट फील्ड के लोग सफल रहेंगे।

हेल्थ के विषय में : बीपी तथा शुगर के रोग से प्रभावित लोग सावधानी बरतें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

यह सप्ताह मिला-जुला जाएगा। अपनों के सहयोग से आप अपनी समस्या आसानी से हल कर लेंगे। शायद आपकी परेशानियों का अंत नजदीक आ गया है। पारिवारिक ज़िम्मेदारियों की अनदेखी आपको सबकी नाराज़गी की केंद्र बना सकती है। मानसिक रूप से किसी बात को लेकर व्यस्त रहेंगे। अत्यधिक भागदौड़ करेंगे। अपने लक्ष्यों को पाने के लिए अभी से काम पर लग जाएं।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा।

करियर के विषय में : आपकी बेरोजगारी की चिंता समाप्त होगी। आपको हर कार्य में तरक्की मिलने वाली है।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।मधुमेह के रोगी थोड़ी सावधानी बरतें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

इस सप्ताह कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले दूसरों की जरूरतों को समझने की कोशिश करें। दोस्तों के साथ मतभेद के चलते आप अपना आपा खो सकते हैं। व्यर्थ के तनाव से बचने के लिए आपको अपने जज़्बात क़ाबू में रखने की ज़रूरत है। अपने कार्यस्थल पे मधुर वाणी का प्रयोग करें। बड़े-बुजुर्गों की सलाह जरूर मानें। इन दिनों पैसे की कमी से परेशान हो सकते हैं।

प्यार के विषय में : पार्टनर से खास सहयोग ना मिलने के कारण आपको काफी निराशा होगी।

करियर के विषय में : राजनीतिज्ञ लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह स्वास्थ्य बेहतर नहीं रहेगा। रोग से परेशानी रहेगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस सप्ताह नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। चीज़ों और लोगों को तेज़ी-से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाए रखेगी। उम्मीद है कि आपके अपनों के बीच के मतभेद सुलझ जाएंगे वे आपको माफ कर देंगे। अपेक्षित पैसा जल्द ही मिल जाने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य का वातावरण देखने को मिलेगा। कार्यक्षेत्र में उथल-पुथल रहेगी।

प्यार के विषय में : अपने प्रेम-प्रसंग के बारे में इधर-उधर ज़्यादा बातें न करें।

करियर के विषय में : छात्रों को शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी।

हेल्थ के विषय में : आप शारीरिक और मानसिक दोनो रूप से स्वस्थ रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस सप्ताह अपनी नई परियोजनाओं के लिए अपने माता-पिता को विश्वास में लेने का सही समय है। इस सप्ताह ज़्यादातर चीज़ें आपके मन के मुताबिक़ होंगी। लम्बे समय से अटके मुआवज़े और कर्ज़ आदि आख़िरकार आपको मिल जाएंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। हो सके तो लंबी दूरी की यात्रा से बचें। आप अपना घर बनाने की दिशा में प्रयास कर सकते हैं।

प्यार के विषय में : आप अपने जीवनसाथी या प्रेमी से उतना ही प्रेम करेगे, जितना वो आप से चाहते है।

करियर के विषय में : आप धैर्य से काम लें, धीरे धीरे आपकी परिस्थिति में सुधार नजर आएगा।

हेल्थ के विषय में : हेल्थ अच्छी रहेगी। श्वांस के रोगी थोड़ी सावधानी बरतें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस सप्ताह कोई अधिकारी या बुजुर्ग आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। अगर आप कई दिनों से कामकाज में दिक़्क़त महसूस कर रहे हैं, तो इस सप्ताह आपको राहत महसूस हो सकती है। परिजनों से किसी बात को लेकर मतभेद होने की संभावना है, लेकिन जल्द ही मतभेद खत्म हो जाएँगे। घर वालों व मित्रों के नकारात्मक स्वभाव को लेकर थोड़ा सतर्क रहना चाहिए।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह पार्टनर से सहयोग और प्रेम मिलने के योग हैं।

करियर के विषय में : मार्केटिंग मैनजमेंट तथा मीडिया फील्ड के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे।

हेल्थ के विषय में : शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ अनुभव करेंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस हफ्ते आप बहुत संतुष्ट महसूस करेंगे और अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जाना चाहेंगे। सामाजिक कारण में भाग लेने और दान करने से आपको आंतरिक शांति पाने में मदद मिलेगी। किसी व्यापारिक यात्रा से कई सारे नए मौके आपके हाथ आने वाले हैं। पूर्व के किसी निवेश से अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। आप सभी में प्रतिभा की चिंगारी को उजागर करेंगे।

प्यार के विषय में : आप अपने साथी को अपनी प्यार की भावनाओं को व्यक्त करने में सक्षम होंगे।

करियर के विषय में : पढ़ाई के स्तर पर खुद को आगे ले जाने के लिए आप प्रयास कर सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। आप उबाऊ और थकान महसूस करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

यह सप्ताह आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। निवेश करने और अनुमान के आधार पर पैसे लगाने के लिहाज़ से समय अच्छा नहीं है। क़रीबी पारिवारिक सदस्य आपको झुंझलाहट और जलन का अनुभव कराएंगे। कोई भी फैसला लेने से पहले अच्छे से सोच-विचार कर लें। पेशेवर स्तर पर सही माहौल बनाने के लिए प्रयास कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी।

प्यार के विषय में : अविवाहित लोग जो प्यार का इजहार करना चाहते हैं उनके लिए सप्ताह अच्छा है। दिल की बात कह दें।

करियर के विषय में : किसी नए बिजनेस को शुरू कर सकते हैं। लाभ मिलेगा।

हेल्थ के विषय में : सेहत के मामले में संभलकर रहने की जरूरत है। आंख, कान या दांत में दर्द से आप परेशान हो सकते हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस हफ्ते राजनीति और प्रशासन से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। एक पुरानी कहानी को याद करने से मूड खराब हो सकता है। भागीदारी वाले व्यवसायों और चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में निवेश न करें। सप्ताह के अंत में अचानक आई कोई अच्छी ख़बर पूरे परिवार को ख़ुशी देगी। आपकी वाणी में कड़वाहट होने से कार्य में विलंब हो सकता है। जॉब करने वालों को सफलता मिलेगी।

प्यार के विषय में : लव लाइफ अच्छी होगी। पार्टनर से सहयोग मिलेगा। संबंधों में सुधार होगा।

करियर के विषय में : कार्यक्षेत्र में आपका मनोबल ऊंचा रहेगा। आपके बॉस से आपके संबंध बेहतर होंगे।

हेल्थ के विषय में : सेहत का मामला इस हफ्ते ठीक रहेगा हालांकि आपको लापरवाही नहीं करनी चाहिए।

आपने साप्ताहिक राशिफल 31 अगस्त से 6 सितंबर का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 31 अगस्त से 6 सितंबर का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 31 अगस्त से 6 सितंबर’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : घर के इस दिशा में होता है धन के देवता कुबेर का बसेरा, भूलकर भी न करें ऐसी गलतियां

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d sesetoto mixparlay sontogel slot gacor malam ini Situs Toto togel macau pengeluaran sdy Situs Toto Situs Toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto titi4d Situs Slot Situs Toto titi4d kientoto https://wonderfulgraffiti.com/ Toto Slot Slot Togel slot online sesetoto Winsortoto ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru PITUNGTOTO situs togel kientoto slot gacor slot gacor https://iwcc-ciwc.org/ sulebet Slot demo agen bola terpercaya vegas969 slot88 slot gacor slot thailand slot gacor venom55 angker4d mayorqq kiostoto taruhanbola taruhanbola naruto88 leon188 login kientoto paten188 slot gacor kapakbet babeh188 naruto88 babeh188 https://www.raars.zaragoza.unam.mx/fruit-boom/ leon188 naruto 88 naruto 88 Wikatogel slot toto slot toto macau toto slot situs toto toto togel https://id.desapujonkidul.net/ toto togel online toto togel toto togel toto togel toto slot slot gacor situs toto toto slot https://www.crossover.org.au/ titi4d karatetoto mmatoto situs toto toto slot toto slot mahongtoto situs toto toto slot toto slot toto slot kaskus288 Data sgp Pengeluaran sdy toto slot Data hk situs toto sukutoto https://news.stkipyasika.ac.id/ https://www.b254.com/email/ netralbet sukutoto https://resolutionmag.com https://www.sbfhc.org/contact/ https://ciesas.edu.mx/ situs terpercaya slot gacor sky99idn won91 slot gacor OSG168 Jinhoki KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 togel online togel online agen slot slot 4d sukutoto sukutoto sukutoto rajaslot91 slot jepang monk4d