विशेष

BF ने नहीं की शादी, GF ने ठोक दिया रेप का केस, लड़का बोला- मुझे ब्लैकमेल किया जा रहा

भारत में बलात्कार से जुड़े कई माले रोजाना सामने आते रहते हैं। इनमें से अधिकतर मामले सही होते हैं जबकि कुछ झूठे भी होते हैं। मतलब लड़की के साथ क्या सच में बलात्कार हुआ है ये जांच का विषय बन जाता है। ऐसी स्थिति अधिकतर तब आती है जब एक प्रेमिका अपने प्रेमी के ऊपर रेप करने का आरोप लगाती है। ऐसा ही कुछ मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में देखने को मिला। यहां इंदरगंज थाने में एक लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड आशु यादव के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया है।

गर्लफ्रेंड ने लगाया बॉयफ्रेंड पर रेप का आरोप

यह पूरा मामला ग्वालियर के इंदरगंज थाना क्षेत्र सूबे गोठ का है। यहां रहने वाली एक 27 वर्षीय युवती को अपने ही पड़ोस में रहने वाले आशु यादव (पिता महेश यादव) से प्यार हो गया। पहले इन दोनों ने अपना मोबाइल नंबर एसचेंज किया था, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। जल्द ही इनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। लड़की का दावा है कि आशु ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। लेकिन जब उसने शादी के लिए कहा तो आशु माना करने लगा।

लड़का बोला मैं निर्दोष हूं! लड़की ब्लैकमेल कर रही है

वहीं दूसरी ओर आरोपी आशु यादव की एक अलग ही कहानी है। उसका कहना है कि मैं निर्दोष हूं। लड़की ने मुझे पैसो के लिए ब्लैकमेल किया था। जब मैंने मना कर दिया तो उसने मुझ पर बलात्कार का केस ठोक दिया।

पुलिस कर रही जांच

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। दोनों के गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड होने की वजह से ये मामला थोड़ा पेचीदा जरूर हो गया है। इसमें कौन सही है और कौन गलत, इसका पता कुछ दिनों बाद ही चलेगा।

वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है हमे कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। इस खबर को पढ़ आपको क्या लगता है लड़की सही बोल रही है? या फिर लड़का सही है? या दोनों ही थोड़ा सच और झूठ बोल रहे हैं। वैसे बता दें कि इसके पहले भी कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं जिसमें लड़की ने अपने ही बॉयफ्रेंड पर बलात्कार का आरोप लगाया है। कई लड़के ऐसे भी होते हैं जो लड़की से टाइमपास के लिए दोस्ती करते हैं और फिर उन्हें छोड़ देते हैं। जब लड़की शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करती है तो उन्हें शादी का झांसा देते हैं। अब देखना यही होगा कि इस मामले में सच्चाई क्या है।

Back to top button