Trending

Video: पैरों से अपाहिज महिला को पानी भरता देख दुखी हुए लोग, सोनू सूद से लगाई मदद की गुहार

हर किसी की भगवान से यह शिकायत रहती है कि उनकी लाइफ में बहुत दुख है। किसी को पैसा चाहिए, कोई सच्चा प्यार चाहता है तो कोई अपने सपने पूरे करना चाहता है। ऐसा करने के बीच यदि उनके रास्ते में कोई भी बाधा आ जाए तो वे हार मान लेते हैं और फिर किस्मत को दोष देने लगते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी महिला से मिलाने जा रहे हैं जिसकी मुश्किल लाइफ को देख आपको अपनी परेशानियां बहुत छोटी लगने लगेगी।

पैरो से अपाहिज, फिर भी भर रही पानी

दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर एक विडियो बड़ा वायरल हो रहा है। इस विडियो में पैरो से अपाहिज एक महिला मटकी से पानी भरते नज़र आ रही है। चुकी यह महिला पैरो से नहीं चल सकती है इसलिए मटकी अपने सिर पर रख घुटने और हाथों के बल चलकर घर तक पानी ले जाती है। हैरत की बात ये होती है कि इस दौरान महिला की मटकी से पानी की एक बूंद तक नहीं गिरती है।

बनी दूसरों के लिए प्रेरणा

महिला का यह विडियो लोगों को बड़ा पसंद आ रहा है। वे महिला की मेहनत और जज्बे को सलाम कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह महिला हम सभी लोगों के लिए प्रेरणा है। हम अपने जीवन की छोटी छोटी परेशानियों की शिकायतें करते रहते हैं, लेकिन हमे इस महिला से सीख लेना चाहिए।

देखें विडियो

ट्विटर पर इस विडियो को आईपीएस पंकज नैन ने शेयर किया है। उन्होने विडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा ‘ये विडियो उन लोगों के लिए जिन्हें लगता है उनका जीवन कठिन है।


इस विडियो को अभी तक 28 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। विडियो को 3600 से अधिक लाइक्स मिले हैं जबकि 700 से ज्यादा लोगों ने कमेंट कर महिला की तारीफ की है।

सोनू सूद मदद करो

विडियो देखने के बाद हर कोई महिला को ‘सलाम’ करने लगा। उन्हें यह विडियो देख बहुत दुख भी हो रहा है। काईयों ने महिला की लोकेशन की डिटेल भी मांगी है ताकि वे उसकी मदद कर सकें। वहीं एक बंदे ने बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद को टैग कर महिला की मदद करने को कहा है। यूजर ने लिखा – ‘हे प्रभु! बहुत कष्ट है। इस बहन को.. ये गर्दन पर रखा वजन धीरे धीरे इनकी गर्दन की हड्डी को खाता जाएगा। बड़ी ही कष्टदाई स्थिति है। सोनू सूद भाई तुमसे बड़ा सुपरमैन फिलहाल इस असल दुनिया में कोई ना है।


वैसे इस विडियो को देख आपके मन में क्या आता है?

Back to top button