बॉलीवुड

सुशांत की हैंडराइटिंग ने खोला राज़, एक्सपर्ट ने बताया वे डिप्रेशन में थे या नहीं

सुशांत सिंह राजपूत की मौत को ढाई महिना होने को आया है। अभी तक उनकी मौत का राज़ सुलझ नहीं पाया है। गौरतलब है कि मुंबई पुलिस शुरुआती जांच में इसे सुसाइड का केस मान रही थी। माना जा रहा था कि सुशांत काफी लंबे समय से डिप्रेशन में है। उनका पिछले 6 महीनो से डिप्रेशन का इलाज भी चल रहा था। यही डिप्रेशन वाली बात सुशांत के दोस्त और फ्लैटमेट सिद्धार्थ पीठनी भी बोल चुके हैं। वहीं सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने भी यही बात बताई थी। हालांकि सुशांत के परिवार वाले और फैंस को यह थ्योरी स्वीकार नहीं है।

हैंडराइटिंग बताएगी सुशांत डिप्रेशन में थे या नहीं

याद दिला दें कि सुशांत जब 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे तो उनके पास पुलिस को कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला था। यह बात कई लोगों को हजम नहीं हो रही है। सुशांत को डायरी लिखने का शौक भी था। इसके अलावा वे वाइट बोर्ड  पर अपने फ्यूचर प्लान लिखा करते थे। ऐसे में अब हैंडराइटिंग एक्सपर्ट उनके नोट्स देख यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि सुशांत सिंह राजपूत डिप्रेशन में थे या नहीं।

क्या कहते हैं हैंडराइटिंग एक्सपर्ट ?

एक लिडिंग मीडिया पोर्टल की माने तो हैंडराइटिंग एक्सपर्ट के पास सुशांत के 15 पेज के नोट्स थे। उन्होने इन नोट्स का अच्छे से विश्लेषण किया। इन्हें देख सुशांत के बारे में बहुत कुछ जानने को मिला। इन नोट्स में सुशांत की फ्यूचर प्लानिंग भी थी। हैंडराइटिंग एक्सपर्ट ने पाया कि सुशांत की हैंडराइटिंग स्ट्रेट है। यह चीज दर्शाती है कि उनकी लाइफ भी स्ट्रेट फॉरवर्ड थी। सुशांत की हैंडराइटिंग को देख उन्हें नहीं लगता है कि वे डिप्रेशन में थे। एक्सपर्ट के मुताबिक जो लोग डिप्रेशन में होते हैं वे डाउनवर्ड लिखते हैं। जबकि सुशांत के नोट्स में ऐसा कुछ नहीं दिखा।

अब यदि सुशांत सिंह राजपूत डिप्रेशन में नहीं थे तो ऐसी क्या वजह थी जो उन्होने सुसाइड कर लिया? यहां शक और भी गहरा हो जाता है। फिलहाल मुंबई आई सीबीआई टीम इस मामले की डिटेल में जांच पड़ताल कर रही है। वे इस मामले में कई लोगों से पूछताछ भी कर चुके हैं। अब सुनने में यह भी आया है कि सीबीआई जल्द ही सुशांत के दिमाग का पोस्टमार्टम करेगी। इससे उन्हें एक्टर की मानसिक हालत का जायजा लेने में मदद मिलेगी। इस बीच कई लोग मीडिया के सामने आकर यह दावा कर चुके हैं कि सुशांत का मर्डर हुआ था। अब सभी को सच सामने आने का इंतजार है।

Back to top button