अध्यात्म

हर ग्रह हो जाएगा आपके अनुकूल, बस कर दें ग्रहों से जुड़े ये सरल उपाय

ग्रहों की चाल का जीवन पर असर पड़ता है। इसलिए ये बेहद ही जरूरी है कि हर ग्रह आपके अनुकूल ही रहे हैं और इनका आपके जीवन पर केवल अच्छा ही असर पड़े। अगर आपकी कुंडली में ग्रहों की चाल सही नहीं है और इसकी वजह से आपके जीवन में परेशानी आ रही हैं, तो आप नीचे बताए गए उपायों को कर दें। इन उपायों को करने से हर ग्रह आपके अनुकूल हो जाएगा।

ग्रहों को शांत रखने के उपाय

सूर्य ग्रह से जुड़ा उपाय

सूर्य ग्रह को अनुकूल करने के लिए रोज सूर्य देव की पूजा करें और इन्हें अर्घ्य दें। ऐसा करने से ये ग्रह आपके अनुकूल ही फल देगा। शास्त्रों के अनुसार जिन लोगों की कुंडील में सूर्य ग्रह कमजोर होता है। उनकी सेहत सही नहीं रहती है। इसलिए ये ग्रह कमजोर होने पर आप सूर्य को अर्घ्य दें। अर्घ्य के अलावा हर रविवार के दिन जल में गुड़ प्रवाहित भी करें।

चंद्रमा ग्रह से जुड़ा उपाय

चंद्रमा ग्रह के कमजोर होने पर इंसान को मानसिक परेशानियां हो जाती हैं। इस ग्रह की स्थिति को मजबूत करने के लिए रात को सोते समय दूध का एक गिलास सिरहाने के पास रख कर सोएं। सुबह ये दूध बबूल के पेड़ की जड़ पर डाल दें। इसके अलावा जितना हो सके सफेद चीजें, जैसे दूध, चावल, चीनी का दान करें। ये उपाय करने से चंद्रमा ग्रह मजबूत हो जाएगा।

मंगल ग्रह से जुड़ा उपाय

मंगल ग्रह की खराब दिशा चलने पर जातक का कोई भी काम पूरा नहीं होता है और जातक हमेशा गुस्से में ही रहता है। इस ग्रह को शांत बनाए रखने के लिए लाल रंग की चीजों का दान करें और मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा भी करें। ऐसा करने से ये ग्रह शांत हो जाएगा।

बुध ग्रह से जुड़ा उपाय

बुध ग्रह आपके अनुकूल रहे इसलिए आप ताबें के बर्तन में छेद करके उसे बहते पानी में प्रवाहित करें। इसके अलावा ताबें के सिक्का का दान भी करें। ये उपाय करने से बुध ग्रह आपके जीवन में कोई भी समस्या पैदा नहीं करेगा।

बृहस्पति ग्रह से जुडा उपाय

बृ्हस्पति को सभी ग्रहों का गुरु माना जाता है। इस ग्रह के कमजोर होने के कारण शादी होने में दिक्कात आती है और घर में हमेशा लड़ाई रहती है। बृ्हस्पति कुंडली में सही दशा में रहे इसके लिए पीले रंग की चीजों का दान करें। साथ मं ही घर में सुगंधित धूप जलाएं। हर गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करें और पीले रंग का ही भोजन करें।

शुक्र ग्रह से जुड़ा उपाय

शुक्र ग्रह के कारण जीवन के सुखों पर असर पड़ता है। ये ग्रह कमजोर होने पर जीवन में दुख आने शुरू हो जाते हैं और जातक हमेशा परेशान रहता है। शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए कपड़ों में सुगंधित इत्र लगाएं और असली मोती का दान करें। इसके अलावा गाय को ज्वार का चारा खिलाएं। शुक्रवार के दिन खाने में खट्टी चीजें ना खाएं।

शनि ग्रह से जुडा उपाय

शनि ग्रह आपके जीवन में परेशानी पैदा ना करें। इसके लिए आप शनिवार को सरसों के तेल का दान करें और शनि देव की पूजा करें। शनिवार के दिन लोहे की धातु खरीदने से बचे और गरीब लोगों को तला हुआ भोजन खिलाएं।

राहु व केतु ग्रह से जुड़ा उपाय

इस ग्रह को अनुकूल बनाए रखने के लिए मूली का दान करें। जबकि केतु की दशा सही करने के लिए हैं काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। ये उपाय करने से राहु और केतु की दशा सही बनी रहेगी।

Back to top button