विशेष

बहन के बच्चे की देखभाल करने आई थी नाबालिग साली, हवस में अँधा होकर जीजा करता रहा दुष्कर्म

देशभर में बलात्कार की घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। आए दिन हमे किसी न किसी लड़की के साथ रेप होने की खबर मिल जाती है। कई मामले तो ऐसे भी होते हैं जिसमें आरोपी अपने ही परिवार की लड़की के साथ दरिंदगी कर देता है। ऐसा ही एक मामला पंजाब के भवानीगढ़ में देखने को मिला है। यहां एक जीजा ने अपनी नाबालिग साली को ही हवस का शिकार बना लिया।

बहन के बच्चे को संभालने आई थी साली

दरअसल यह नाबालिग साली अपनी बहन के 4 महीने के बच्चे की देखभाल करने घर आई हुई थी। यहीं साली को देख जीजा की नियत बिगड़ने लगी। साली का आरोप है कि जीजा उसके साथ छेड़छाड़ और ज़ोर जबरदस्ती किया करता था।

जीजा ने किया गलत काम

जीजा की छेड़छाड़ और ज़ोर जबरदस्ती से परेशान होकर साली कुछ दिन बाद वापस अपने गांव चली गई। हालांकि जीजा ने उसे फिर मिलने के बहाने बुलाया। यहां एक स्थानीय रैस्टोरैंट के कमरे में जीजा ने अपनी साली को बंद कर दिया। इसके बाद वो कुछ दिन लगातार उसके साथ ज़ोर – जबरदस्ती करता रहा। इस दौरान उसने कई बार लड़की से मारपीट भी की। एक दिन लड़की मौका देख वहां से भाग गई।

परिवार ने लिखवाई रिपोर्ट

साली जैसे ही जीजा के चंगुल से छूटकर घर पहुंची तो उसने पूरी घटना अपने परिवार को बताई। इसके बाद परिवार ने भवानीगढ़ थाना में आरोपी जीजा मनिन्दर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया। भवानीगढ़ थाना प्रमुख रमनदीप सिंह ने बताया कि हमने आरोपी को गिरफ्तार कर इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

शादी का झांसा देकर करता था साली से दुष्कर्म

पीड़िता के अनुसार जीजा उसे शादी का झांसा देता था। यही बोल उसने उसे गांव से दोबारा बुलाया था। लेकिन यहां आने के बाद वो रोज दुष्कर्म और मारपीट करने लगा। यह सब देख लड़की घबरा गई और बड़ी मुश्किल से वहां से निकली।

ये बेहद शर्मनाक है कि हमारे देश में आज भी इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। इन्हें देख यही लगता है कि बलात्कारियों में खौफ नाम की चीज खत्म सी हो गई है। इस स्थिति को सुधारने के लिए सरकार को रेप से जुड़ी और भी कड़ी सजा का प्रावधान लाना चाहिए। दूसरी तरफ हर पेरेंट्स को बचपन से ही अपने बेटों को अच्छे संस्कार देते हुए लड़कियों की इज्जत करना सीखना चाहिए। तभी यह चीज रुक सकती है। वैसे इस पर आपकी क्या राय है?

Back to top button