दिलचस्प

लाख रुपए की चाय से लेकर करोड़ों के हैंडबैग्स तक, ये हैं मुकेश अंबानी की बहू श्लोका के मंहगे शौक

दुनिया के चौथे और भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी अपने और परिवार की लग्जीरियस लाइफस्टाइल को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी दुनिया के टॉप 10 अमीर शख्सियतो में से एक हैं। उनकी पत्नी नीता अंबानी और बेटी ईशा अंबानी अपनी रॉयल लाइफस्टाइल के लिए दुनियाभर के रिच और फेमस सर्कल का हिस्सा है। उनकी रॉयल लाइफस्टाइल देखकर हर किसी के मन में ये ही ख्याल आता है कि काश वो उनकी तरह जिंदगी जी पाते।

अंबानी परिवार की एकलौती बहू के मंहगे हैं शौक

अगर आप सोच रहे हैं कि नीता और ईशा ही सबसे रॉयल लाइफ जीती हैं तो आपको बता दें कि अंबानी परिवार की एकलौती बहू श्लोका मेहता की लाइफस्टाइल भी देखने लायक है। मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की शादी श्लोका मेहता से 9 मार्च 2019 को हुई थी। इनकी शादी में बिजनेसमैन और राजनेताओं से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल हुए थे। बता दें कि श्लोका मेहता और आकाश अंबानी बचपन से एक दूसरे के दोस्त हैं और अब श्लोका उनकी पत्नी बन चुकी है।

श्लोका मेहता देश के सबसे बड़े हीरा व्यापारी रशेल मेहता की बेटी है। श्लोका के पिता बहुत अमीर है, लेकिन वो बेहद ही सिंपल तरीके से खुद को रखती है। शादी से पहले भी वो अक्सर सिंपल कपड़ों और हल्की ज्वैलरी पहने नजर आती थी हालांकि शादी के बाद उनकी लाइफ में बड़ा बदलाव आया है। आकाश अंबानी से शादी के बाद वो काफी सुर्खियों में भी रहने लगी हैं। अब वो किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह ही चर्चा में बनी रहती हैं। श्लोका भले ही सिंपल अटायर पसंद करती हों, लेकिन उनके शौक बहुत मंहगे हैं। आपको बताते हैं क्या है श्लोका के पांच सबसे मंहगे शौक।

बैग्स का है शौक

श्लोका मेहता अपनी सास नीता अंबानी की तरह मंहगे ब्रैंड्स के बैग्स की शौकीन हैं। श्लोका को क्लासिक डिजाइन वाले बैग बहुत पसंद हैं। उनके पास दुनिया के मंहगे ब्रैंडस के कई बैग शामिल है जिनकी कीमत लाखों-करोड़ों में हैं। अभी कुछ समय पहले श्लोका अपनी ननद ईशा अंबानी की एक पार्टी में शामिल हुई थीं। इस पार्टी में श्लोका नें एंटीक लुक वाले स्टीरियो बॉक्स की तरह दिखने वाला बैग कैरी किया था। बता दें कि ये बैग मशहूर डिजाइनर जूडिथ लीबर ने डिजाइन किया है। इस बैग की कीमत 6, 295 डॉलर यानी की करीब 4 लाख 50 हजार रुपए है। बता दें कि श्लोका मेहता के बैग क्लैक्शन में HERMES ब्रैंड के ऑरेंज पॉपी एवरग्रीन लैदर बैग भी है जिसकी कीमत 6.6 लाख रुपए है।

आउटफिट एंड ड्रेसेज

श्लोका मेहता अक्सर सिंपल तरीके से नजर आती है, लेकिन किसी पार्टी या इवेंट में श्लोका जब तैयार होती है तो बॉलीवुड एक्ट्रेस तक उनके आगे फेल हो जाते हैं। श्लोका की आकाश के साथ गोवा में इंगेजमेंट सेरेमनी हुई थी। इस फंक्शन में श्लोका ने लंदन बेस्ड डिजाइनर वेबसाइट Needle and Thread का ग्रे कलर का मैरी गाउन पहना था। इस पर एंटीक लेस डिटेलिंग थी। हालांकि इस ड्रेस की कीमत सुनकर आपके होश जरुर उड़ जाएंगे। बता दें कि इस ड्रेस की कीमत 875 पाउंड यानी की करीब 80500 रुपए है। गौरतलब है कि श्लोका अक्सर फेमस फैशन डिजाइनर्स के आउटफिट्स पहनती हैं। श्लोका के फेवरेट फैशन डिजाइनर अबूजानी संदीप खोसला है।

चाय

श्लोका की सास नीता अंबानी की चाय की कीमत भी बहुत फेमस हैं। वो हर सुबह करीब 3 लाख रुपए की चाय पीती है। वहीं चाय के मामले मे श्लोका भी किसी से कम नहीं है। इस बात का जिक्र नीता अंबानी ने श्लोका मेहता के जन्मदिन पर बनाए स्पेशल वीडियो मे किया था। बता दें कि श्लोका को जिन एंड टॉनिक टी और संडे टी काफी पसंद है। संडे टी भारत में नहीं मिलती है और इसे विदेश से मंगवाना पड़ता है। इस चाय के एक कप की कीमत 24.99 डॉलर है यानी की करीब 1855.99 रुपए। जीन एंड टॉनिक टी ज्यूनिपर बेरीज, धनिया, मेथी, लेमन बाम और ग्रीन टी की मिक्सचर होती है, वहीं संडे टी एक तरह की ग्रीन टी है जो वनीला, मैंगो, स्ट्रॉबेरी और पाइनएप्पल फ्लेवर में आती है।

ज्वैलरी

श्लोका मेहता को भारी और मंहगी ज्वैलरी का भी काफी शौक है। मिसेज अंबानी पार्टीज या किसी भी खास मौके पर खूबसूरत ज्वैलरी पहनी नजर आती हैं। नीता अंबानी की की तरह श्लोका को भी मंहगी ज्वैलरी का शौक है और  इस बात को उनकी सास अच्छे से समझती हैं। ये ही वजह है कि उनकी शादी के गिफ्ट के तौर पर नीता अंबानी ने श्लोका मेहता को हीरों से जड़ा हार दिया था। इस हार की कीमत 300 करोड़ रुपए थी।

कार

श्लोका मेहता को मंहगी कार का भी काफी शौक है। उनके पास कई लग्जीरियस कारें हैं। उनके पास करोड़ रुपए की एक Bentley Luxury कार के साथ ही मिनी कूपर कार भी है। देश में सिर्फ 3 ही मिनी कूपर कारे हैं। इसके अलावा उनके पास बीएमड्बल्यू, मर्सडीज और ऑडी कारे हैं। उनके नेट वर्थ 18 मिलियन डॉलर है यानी की 120 करोड़ रुपए हैं।

Back to top button