विशेष

गांव में पैदा हुआ दो सिर वाला बछड़ा, लोग चमत्कार मान दूर-दूर से दर्शन करने आ रहे

चमत्कार से जुड़ी कई बातें अक्सर इंटरनेट पर वायरल होती रहती है। वहीं फिर कुछ ऐसे भी होते हैं जो इस चमत्कार को अंधविश्वास बता अपना साइंटिफिक पहलू देने लगते हैं। ऐसा ही कुछ चीन के गुइझोऊ गांव में पैदा हुए गाय के बछड़े के केस में भी हो रहा है।

गांव में पैदा हुआ दो मुंह वाला बछड़ा

दरअसल यहां एक दो मुंह वाले गाय के बछड़े ने जन्म लिया है। इस बछड़े के 2 सिर, 4 कान और 4 आंखें है। अब ऐसा अनोखा बछड़ा गांव में पहले कभी नहीं देखा गया है। ऐसे में आसपास के लोग इसे देखने के लिए भीड़ लगा रहे हैं। लोग इसे चमत्कार भी मान रहे हैं।

बछड़े की मालिक झांग कहती है कि मेरी उम्र 70 की है, लेकिन मैंने अपने पूरे जीवनकाल में ऐसी गाय पहले नहीं देखी है। उन्होने यह भी बताया कि यह दो मुंहा बछड़ा अपने दोनों मुंह से एक साथ दूध पी सकता है। हालांकि दो सिर होने की वजह से उसे खड़े होने में दिक्कत होती है।

पूरी तरह स्वस्थ है

15 अगस्त को पैदा हुआ यह अनोखा बछड़ा अब सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है। इसकी तस्वीरें इंटरनेट पर बहुत वायरल हो रही है। दूसरी और इस मामले के विशेषज्ञ का कहना है कि गाय के सिर भले दो हो लेकिन उसका गला एक ही है। यह गाय पूरी तरह स्वस्थ है और काफी लंबे समय तक जीवित रह सकती है।

डॉक्टर्स इसे चमत्कार नहीं मान रहे हैं। उनका कहना है कि बछड़े का सिर उसकी मां के पेट में ही एबनॉर्मल तरीके से बना है। इस स्थिति को साइंटिफिक भाषा में जेनेटिक म्यूटेशन कहते हैं। डॉक्टर्स बताते हैं कि इस तरह के दो सिर वाले जानवरों को पॉलीसेफली नाम की बीमारी होती है। इस तरह के दो सिर वाले जानवर साइंटिफिक भाषा में बाइसफिलिक या डाइसफिलिक कहलाते हैं। वहीं यदि उनके तीन सिर हो तो उन्हें ट्राइसाइफिलिक कहा जाता है।

यदि कोई जानवर पॉलीसेफिलिक है तो उसके हर सिर का अपना अलग ब्रेन होता है। वो इसी से अपनी बॉडी के बाकी अंगों को कंट्रोल करता है। अब डॉक्टर्स इस बछड़े को भले ही चमत्कार की देन न माने लेकिन आम जनता तो यही समझ रही है। यही वजह है कि गांव में इस बछड़े की एक झलक पाने के लिए लोग दूर दूर से आ रहे हैं।

वैसे आपको ये चमत्कारी बछड़ा कैसा लगा हमे कमेंट कर जरूर बताएं। यदि खबर पसंद आई हो तो इसे शेयर करना न भूले।

Back to top button