दिलचस्प

इस हॉट अरबी लड़की के मुंह से हिंदी गाना सुनकर पड़ जायेंगे हैरानी में… देखें वीडियो!

बॉलीवुड दिनों-दिन अपने पैर दुनिया में फैलाता जा रहा है। एक समय ऐसा था जब बॉलीवुड की फिल्में केवल उत्तर भारत में देखी जाती थीं। धीरे-धीरे बॉलीवुड की फिल्मों को पूरे देश में देखा जाने लगा। आज यह समय आ गया है कि पूरी दुनिया में बॉलीवुड की फिल्मों के दीवाने हैं। हिंदी को बढ़ावा देने में बॉलीवुड का जितना हाथ रहा है, उतना योगदान किसी और का नहीं है। बॉलीवुड फिल्मों की वजह से ही आज आप बहुत से विदेशी लोगों को हिंदी बोलते सुन सकते हैं।

केवल सुनते ही नहीं गाते भी हैं लोग:

बॉलीवुड की फिल्में जिस तरह से पूरी दुनिया में पसंद की जाती हैं, वैसे ही बॉलीवुड के गाने भी पूरी दुनिया के लोग सुनते हैं और केवल सुनते ही नहीं, गाते भी हैं। आजकल विदेशों में कई ऐसे पब और बार हैं जहां हिंदी गाने बजते हैं। इन गानों पर विदेशी लोग जमकर थिरकते भी हैं। इस समय भारत में हिंदी बोलने वालों को कम पढ़ा-लिखा मानने वालों का एक समुदाय बन चुका है। जो ना ही हिंदी बोलते हैं और ना ही हिंदी सुनना चाहते हैं।

हिंदी गानों का है बहुत ज्यादा शौक:

ऐसे में आज हम आपको एक वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसमें एक अरेबियन लड़की हिंदी में गाना गाते दिख रही है। वह हिंदी गानों की शौकीन है। आप इस अरेबिक महिला की आवाज में हिंदी गाना सुनकर बिना प्रफुल्लित हुए रह ही नहीं सकते हैं। यकीन ना हो तो खुद ही सुन लीजिये।

भ्रम में पड़ जायेंगे कि सच में है अरेबियन:

आप वीडियो में देख सकते हैं कि एक अरेबियन हॉट महिला अपने पारम्परिक ड्रेस में बॉलीवुड की फिल्म “ऐ दिल है मुश्किल” का टाइटल ट्रैक गा रही है। महिला इतनी खूबसूरती से गाना गा रही है कि एक बार को आप भ्रमित हो जायेंगे कि सच में यह अरेबियन है या भारतीय है।

वीडियो देखें:

Back to top button