विशेष

तस्वीरों का जादूगर है ये शख्स, साधारण बच्चों को भी बना देता है देवी-देवता

इंटरनेट एक ऐसी जगह है जहां आपको रोजाना नई और अद्भुत चीजें देखने को मिलती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करने का बड़ा क्रेज चल रहा है। फोटो को और भी आकर्षक बनाने के लिए मार्केट में कई सॉफ्टवेयर भी हैं। हालांकि असली टेलेंट आपके अंदर होता है। यदि आप एक साधारण सी चीज को आकर्षक बना सकते हैं तो आपके हुनर की वाह वाही जरूर होती है। ऐसा ही कुछ बेंगलुरु के रहने वाले करण आचार्य के साथ भी हो रहा है।

कारण एक आर्टिस्ट हैं। ट्विटर पर उनका @karanacharya7 यूजर नेम से एक अकाउंट है जो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल करण किसी भी साधारण फोटो को खूबसूरत आध्यात्मिक तस्वीर में बदलने के लिए जाने जाते हैं। मसलन जब एक गांव के परिवार ने उन्हें अपनी बहुत सिंपल सी फोटो भेजी तो उन्होने उसे सुंदर दिखने वाली कृष्ण की फ़ैमिली में तब्दील कर दिया। जब आप करण का हुनर देखेंगे तो उनकी तारीफ किए बिना खुद को रोक नहीं पाएंगे।

कृष्ण परिवार


करण को एक व्यक्ति ने कहा कि – ‘सर हम लोग गांव से हैं और क्या आप इस तस्वीर को कृष्ण के परिवार में बदल सकते हैं?’ इसके बाद करण ने जो किया वो बेहद खूबसूरत था। उन्होने खेत में खड़ी इस गरीब फ़ैमिली की काया ही पलट के रख दी। उनके इस क्रिएशन को अभी तक 1 लाख 56 हजार से अधिक लाइक्स और 26 हजार से ज्यादा रिट्वीट मिल चुके हैं।

शेषनाग पर बालकृष्ण


इस पोस्ट में करण ने एक छोटे से बच्चे को उठा के समुद्र के बीच बैठे शेषनाग के ऊपर लाकर खड़ा कर दिया। उनका यह पोस्ट भी फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।

असामान्य बच्चा बना कृष्ण


एक शख्स ने विनती करी कि ‘सर मेरा भाई असामान्य है। वह चल नहीं सकता है। क्या आप उसे कृष्णजी बना सकते हैं?’ इसके बाद करण ने बस कमाल ही कर दिया।

मां दुर्गा


यहां करण ने एक प्यारी सी बच्ची को मां दुर्गा का रूप दिया है। यह काम भी उहोने एक यूजर की विनती पर किया। इसमें भी उनके काम की सफाई और खूबसूरती देखते ही बनती है।

झांसी की रानी


यहां करण ने एक सिंपल से घोड़े पर बैठी बच्ची को झांसी की रानी लक्ष्मीबाई में बदल दिया। सच में इनका टेलेंट बहुत ही उम्दा लेवल का है।

बाल कृष्ण


यह फोटो जन्माष्टमी के समय की है। तब करण ने खिड़की से झांकते एक छोटे से बच्चे को बाल कृष्ण बना दिया था। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होने सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी थी।

कुछ अन्य तस्वीरें


वैसे आप भी चाहे तो करण को ट्विटर पर फॉलो कर अपनी किसी तस्वीर की काया पलट करवा सकते हैं।

वैसे आप लोगों को करण का यह टेलेंट कैसा लगा हमे कमेन्ट में जरूर बताएं।

Back to top button