बॉलीवुड

ऐश्वर्या राय के प्यार में छलांग लगाने को तैयार थे सलमान, आधी रात को किया था ऐसा तमाशा!

बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय और अभिनेता सलमान खान की लव स्टोरी बॉलीवुड की सबसे चर्चित और विवादित लव स्टोरीज में से एक है। दरअसल दोनों की लव स्टोरी विवादित इसलिए हुई, क्योंकि  सलमान का व्यवहार ऐश के साथ काफी गलत था। ऐसे में ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या राय ने अपने इस रिश्ते के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। आइये जानते हैं, आखिर ऐश्वर्या राय ने क्या कुछ कहा था…

ऐश्वर्या राय ने सलमान खान के साथ अपने रिलेशनशिप के बारे में एक इंटरव्यू में कहा था कि सलमान अक्सर उनके साथ मारपीट किया करते थे। यही नहीं बल्कि फोन पर भी उनका बहुत ही अजीब और बेहूदा बर्ताव रहता था। मेरा किसी के साथ अफेयर था, इस बात को लेकर सलमान ने मुझ पर कई बार हाथ उठाया। ऐश्वर्या के इन तमाम आरोपों पर सलामान ने सफाई देते हुए कहा था कि मैंने कभी भी उनके साथ किसी तरह की मारपीट नहीं की। हालांकि सलमान ने इस बात को जरूर स्वीकारा था कि एक बार ऐश्वर्या के घर के बार उन्होंने जमकर हंगामा किया था।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानेंं, तो एक समय था जब सलमान खान ऐश्वर्या के प्यार में पागल थे। ऐसा कहा जाता है कि ऐश्वर्या से शादी करने के लिए सलमान कुछ भी करने को राजी थे। शादी को लेकर सलमान ने ऐश्वर्या को प्रपोज भी कर दिया था, लेकिन ये वो वक्त था जब अभिनेत्री ऐश्वर्या राय अपने करियर के पीक पर थी। ऐसे में वो किसी भी हाल में जल्दबाजी में अपना घर बसाना नहीं चाहती थीं।

बता दें कि ऐश्वर्या ने सलमान के प्रपोज को ठुकरा दिया था। इसके बाद सलमान काफी नाराज हो गए थे। नवंबर 2001 की एक रात को सलमान, ऐश्वर्या  राय के अपार्टमेंट पहुंचे और आधी रात को जोर-जोर से उनके  घर का  दरवाजा पीटने लगे।

17 वीं मंजिल से कूदने वाले थे सलमान खान…

चश्मदीद बताते हैं कि सलमान जबरदस्ती ऐश्वर्या से अपनी बात मनवाना चाहते थे। मगर ऐश्वर्या ने सलमान के शादी वाले प्रस्ताव को साफ इनकार कर दिया। इसके बाद सलमान ने ऐश्वर्या को धमकी दी कि वे 17वीं मंजिल से कूद जाएंगे। बताया जाता है कि सुबह 3 बजे तक सलमाम ने ऐश्वर्या के घर का दरवाजा पीटा था। इतने देर तक दरवाजे पर हाथ पीटने से उनके हाथों से खून भी बहने लगे थे।

दरअसल सलमान खान ये सब इसलिए कर रहे थे, ताकि ऐश्वर्या राय उनसे शादी का वादा कर लें। इस बारे में बाद में सलमान ने बताया था कि वो ऐश को खोना नहीं चाहते थे, इसलिए इतने वॉयलेंट हो गए थे। उस रात के जबरदस्त हंगाम के बाद कई महीनों तक दोनों ने चुप्पी साध ली थी। तकरीबन 4 महीने बाद सलमान खान मीडिया के सामने आए और उन्होंने कहा कि हां उन्होंने ऐश्वर्या के घर के बाहर हंगामा किया था। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि मीडिया ने इस बात को  काफी बढ़ा चढ़ाकर पेश किया था।

सलमान के खिलाफ ऐश के पिता ने दर्ज कराई थी शिकायत…

फरवरी 2002 में हुए एक इंटरव्यू में  सलमान खान ने कहा था कि, मैं  ऐश के साथ रिलेशनशिप में  था। साथ ही ये  भी कहा कि अगर आप किसी रिश्ते में नहीं लड़ते हैं, तो जाहिर सी बात है कि आप दोनों एक दूसरे से प्यार नहीं करते हैं। मैं एक ऐसे इंसान के साथ कभी नहीं लड़ूंगा, जो मेरे लिए अंजान है। हमारे बीच लड़ाई इसलिए हुई, क्योंकि हम दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे।

गौरतलब है कि ऐश के घर हंगामे के बाद एक्ट्रेस के पिता ने भी सलमान खान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर सलमान खान ने रिएक्शन देते हुए कहा था कि मुझसे गलती हुई थी, इसलिए मुझे ऐश के पिता से कोई शिकायत नहीं है।

जानिए ब्रेकअप की असली वजह…

ब्रेकअप के बाद एक इंटरव्यू  में ऐश ने तो यहां तक कह दिया था कि मैं सलमान खान के शराब पीन के आदत से तंग आ गई थी और शराब पीने  के बाद वो मेरे साथ फिजिकल, इमोशनल और वर्बल अब्यूज करता था। ऐश के मुताबिक कई बार सलमान मेरे मान-सम्मान और गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली भी बात करता था। यही सब वजह थी कि मैंने सलमान खान के साथ सारे रिश्ते खत्म कर लिए।

चलते चलते बता दें कि सलमान और ऐश ने पहली बार फिल्म हम दिल दे चुके सनम में एक साथ काम किय था। इसी फिल्म की  शूटिंग के दौरान दोनो के अफेयर की चर्चा होने लगी थी। इसके बाद करीब 1-2 साल तक दोनों के रिलेशन अच्छे रहे, लेकिन फिर सलमान खान के  दुर्व्यवहार के कारण ऐश ने उनसे ब्रेकअप कर लिया था।

Back to top button