बॉलीवुड

सुशांत केस में सामने आए 3 अहम विडियो, संदीप सिंह और रिया चक्रवर्ती को लेकर उठे कई सवाल

सुशांत सिंह राजपूत केस (Sushant Singh Rajput Case) इन दिनों अपनी चरम सीमा पर है। अब इस केस से जुड़ा राज़ और भी गहरा होता जा रहा है। जनता की मांग और कुछ अन्य लोगों के प्रेशर के चलते अब सुप्रीम कोर्ट ने सुशांत मामले में सीबीआई जांच को मंजूरी भी दे दी है। सुशांत से जुड़े कई खुलासे आए दिन हो रहे हैं। कुछ लोग सामने आकार नए नए बयान भी दे रहे हैं। इससे यह केस और भी पेचीदा हो गया है। इस मामले को लेकर अब कई तरह के सवाल मन में उठ रहे हैं। इस बीच सुशांत केस से जुड़े 3 अहम विडियो भी सामने आए हैं। इन विडियोज को इस केस के लिए अहम माना जा रहा है। इनमें से एक विडियो सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती का है।

सुशांत की मौत के बाद हॉस्पिटल में 45 मिनट थी रिया

गौरतलब है कि 14 जून को सुशांत अपने मुंबई के बांद्रा स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे। उनकी बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए कूपर हॉस्पिटल ले जाया गया था। अब इस वायरल विडियो में सुशांत की प्रेमिका रिया चक्रवर्ती हॉस्पिटल से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रही है। हैरत की बात ये है कि रिया ने इस अस्पताल में पूरे 45 मिनट बिताए। अब चुकी रिया का लीगली सुशांत से कोई भी रिश्ता नहीं था, ऐसे में उन्हें इतनी देर वहां रुकने की इजाजत कैसे मिली इस बात पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

संदीप सिंह ने दिया था मुंबई पुलिस को थम्स-अप

एक और विडियो भी बीच में सामने आया था जिसमें सुशांत के दोस्त संदीप सिंह सुशांत के घर पर दिखाई देते हैं। इसी दौरान दो एंबुलेंस आती हैं। वहीं तीसरे विडियो में सुशांत की बॉडी को अंतिम संस्कार में ले जाते वक्त संदीप सिंह मुंबई पुलिस को थम्स-अप देते नज़र आ रहे हैं।

देखें विडियो

क्या दुबई से जुड़े हैं तार ?

इन विडियोज पर संदीप सिंह ने पहले सफाई देते हुए कहा था कि वे कूपर हॉस्पिटल में सुशांत के आईडी कार्ड्स लेकर खड़े थे। उधर बीजेपी लीडर सुब्रमण्यन स्वामी पहले यह दावा कर चुके हैं कि सुशांत की मौत किसी प्रफेशनल किलर्स का काम लगता है। हो सकता है इसके तार दुबई से जुड़े हो।

CBI टीम हुई एक्टिव

सुशांत केस में प्राथमिक जांच के बाद मुंबई पुलिस ने तो इसे सुसाइड करार दिया था, लेकिन सुशांत सिंह राजपूत के फैंस इस रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं थे। उन्हें शक था कि यह सुसाइड की जगह मर्डर भी हो सकता है। इसके बाद पूरे देश में सुशांत के लिए सीबीआई जांच की मांग होने लगी थी। जब सीबीआई को इसकी मंजूरी मिल गई तो उनकी 15 सदस्यी टीम मुंबई आ पहुंची। यह सभी सीबीआई मेंबर्स डिफेंस मिनिस्ट्री के गेस्ट हाउस में रुके हैं। सूत्रों की माने तो यह कदम मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र सरकार की तांकझांक से बचने के लिए उठाया गया है।

Back to top button