बिज्ञान और तकनीक

सलमान की हत्या करने के लिए राहुल ने की थी ऐक्टर के घर की रेकी, पुलिस ने किया इस तरह से अरेस्ट

हरियाणा पुलिस ने अभिनेता सलमान खान की हत्या की साजिश रचने वाले आरोपी को धर दबोचा है। इस आरोपी की तलाश हरियाणा पुलिस लंबे समय से कर रही थी। ये आरोपी राशन डीलर प्रवीण की हत्या करने के बाद से फरार था। आरोपी का नाम राहुल सांगा है और ये लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लिए काम करता है। लॉरेंस पंजाब हरियाणा और राजस्थान में बेहद ही सक्रिया है और ये गैंगस्टर कई सारी वारदातों को अंजाम दे चुका है।

सलमान को मारने की रच रहा था साजिश

हरियाणा पुलिस ने आरोपी राहुल सांगा को पकड़ने के बाद जब उससे पूछताछ की तो उसने कई चौंकाने वाले खुलासे किए। राहुल सांगा ने पुलिस को बताया कि वो अभिनेता सलमान खान को मारना चाहता था और इसलिए वो मुंबई भी गया था। पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि राहुल सांगा उर्फ बाबा कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य है। जो अभिनेता सलमान खान की हत्या की धमकी दे चुका है। पूछताछ के दौरान इस आरोपी ने बताया कि ये मुंबई में सलमान के घर की रेकी भी कर चुका है।

उत्तराखंड से किया गया गिरफ्कार

भिवानी के रहने वाले राहुल सांगा को क्राइम ब्रांच और पुलिस ने मिलाकर पकड़ा है। राहुल को पुलिस ने 15 अगस्त के दिन उत्तराखंड से गिरफ्तार किया था। राहुल पर राशन डीलर प्रवीण की हत्या का आरोपा है। राहुल ने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रवीण की हत्या उसके घर के पास कर दी थी। ये हत्या 24 जून को हुई थी और तभी से ये फरार था। वहीं राहुल को गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ के लिए फरीदाबाद लाया गया था। जब इससे पुलिस ने पूछताछ की तो इसने बताया कि ये सलामन खान की हत्या करना चाहता था।


पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि आरोपी राहुल ने पुरानी रंजिश और मुखबिरी के शक में डीलर प्रवीण की हत्या की थी। इस वारदात में राहुल के सात 4 लोग शामिल थे जिन्हें पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। राहुल पर अभी तक 4 हत्याओं का आरोप है। पिछले साल राहुल ने पुलिस टीम पर हमला भी किया था और एक गैंगस्टर को छुड़ा लिया था।

इस वजह से करना चाहता था हत्या

राहुल के अनुसार वो काला हिरण शिकार की वजह से सलमान खान से गुस्सा था। इसलिए इसने सलमान को मारने की साजिश रची थी और मुंबई उनके घर की रेकी करने भी गया था। राहुल संपत नेहरा और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लिए काम करता है। गैंग का सरगना लॉरेंस बिश्नोई उस वक्त सुर्खियों में आ गया था। जब उसने कोर्ट में पेशी के दौरान सलमान खान को हत्या की धमकी दी थी। लॉरेंस के कहने पर ही राहुल सांगा मुंबई गया था। जनवरी में मुंबई आकर राहुल ने सलमान खान के घर की रेकी भी की थी।

आपको बता दें कि गैंग का सरगना लॉरेंस बिश्नोई राजस्थान की भरतपुर सेंट्रल जेल में है। लेकिन ये जेल से ही आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने में लगा हुआ है। इसकी और से ही राहुल को सलमान खान को मारने का आदेश दिया गया था।

Back to top button