राजनीति

नेशनल अवॉर्ड से सुशांत सिंह को किया जाएगा सम्मानित, प्लानिंग करने में जुटी भारत सरकार

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को नेशनल अवॉर्ड देने पर विचार चल रहा है। कहा जा रहा है कि जल्द ही भारत सरकार इसपर कोई नियंत्रण ले सकती है और इस साल इन्हें नेशनल अवॉर्ड से नवाजा जा सकती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सूचना और प्रसारण मंत्रालय इस साल के राष्ट्रीय पुरस्कारों में अभिनेता सुशांत सिंह को भी सम्मान दे सकती है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय की और से अभी ये तय किया जा रहा है कि वो ये सम्मान किस तरह से सुशांत को दें ।सूत्रों के अनुसार ये विशेष अवॉर्ड हो सकता है। मंत्रालय की और से मरणोपरांत के बाद देने वाले इस सम्मान का खाका तैयार किया जा रहा है। ये विशेष पुरस्कार नेशनल अवॉर्ड्स के दौरान सुशांत के परिवार वालों को दिया जाएगा।

सुशांत की फिल्मों का लगेगा फेस्टिवल

सुशांत सिंह राजपूत की फिल्मों का फेस्टिवल लगाने की भी योजना बनाई जा रही है। भारत सरकार सुशांत की फिल्मों के लिए एक फेस्टिवल प्लान कर रही है। जिसमें सुशांत सिंह राजपूत की सभी फिल्मों को दिखाया जाएगा।

कल कैलिफोर्निया में किया गया था सुशांत को सम्मानित

15 अगस्त के मौके पर कल कैलिफोर्निया स्टेट असेम्बली ने सुशांत सिंह राजपूत को सम्मानित किया था। सुशांत सिंह को ये सम्मान सोसाइटी और फिल्म जगत में दिए गए योगदान के लिए दिया गया था। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति की और से ये सम्मान लिया गया था और श्वेता ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी थी। श्वेता ने लिखा था कि “भारतीय स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कैलिफोर्निया ने मेरे भाई सुशांत को सोसाइटी में उनके ओवरऑल कंट्रीब्यूशन के लिए सम्मानित किया। कैलिफोर्निया हमारे साथ है। क्या आप हैं? आपके सपोर्ट के लिए शुक्रिया कैलिफोर्निया।”


सुशांत सिंह राजपूत ने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से की थी। इन्होंने अपने जीवन काल में कुल 11 फिल्मों में काम किया था। लेकिन इन्हें एक भी नेशनल अवॉर्ड और फिल्मफेयर अवॉर्ड तक नहीं दिया गया था। हालांकि इन्हें दो स्क्रीन अवॉर्ड, और ‘एम.एस. धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ के लिए मेलबोर्न में इंडियन फिल्म फेस्टिवल के दौरान बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया था। सुशांत सिंह के करियर की बात की जाए तो ‘एम.एस. धोनी’ और ‘काई पो छे’ सुशांत की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। सुशांत ने ‘काई पो छे’ के जरिए ही फिल्मी जगत में कदम रखा था। इस फिल्म में इनकी एक्टिंग को खूब पसंद किया गया था। हालांकि इसके बावजूद भी इन्हें इस फिल्म के लिए कोई भी बड़ा सम्मान नहीं दिया गया था।

गौरतलब है कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत 14 जून को हो गई थी। सुशांत सिंह की मौत कैसे हुए? ये अभी रहस्य बना हुआ है। मुंबई पुलिस सुशांत की मौत को आत्महत्या का मामला बता रही है। जबकि सबूत कुछ और ही इशारा कर रहे हैं। ऐसे में लोगों को केवल सीबीआई से ही उम्मीद है। सुशांत सिंह राजपूत के परिवार वालों की और से अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार वालों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और जल्द ही सीबीआई इनसे पूछताछ कर सकती है।

Back to top button