विशेष

क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद धोनी करेने वाले है यह काम, हर भारतीय को होगा गर्व

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 15 अगस्त का दिन काफी शॉकिंग तब हो गया जब पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के एक ऐसे खिलाड़ी है जिन्होंने इस टीम को 16 सालों तक संभाला और इसकी सेवा की। उनके संन्यास लेने के फैसले ने फैंस को ही नहीं बल्कि पूरी क्रिकेट टीम को निराश कर दिया। धोनी ने इंस्टाग्राम में पोस्ट कर खुद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लेने का ऐलान किया था। हालांकि धोनी आईपीएल खेलते रहेंगे।

जानें क्या करने वाले हैं धोनी?

धोनी के क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अटकलें लगाईं जा रही हैं कि धोनी अब क्रिकेट के बिना क्या करेंगे?  आपको बता दें कि धोनी ने क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद की प्लानिंग बचपन में ही कर ली थी। आपको बताते हैं क्या है धोनी का सपना और कैप्टन कूल।

महेंद्र सिंह धोनी

धोनी बचपन से एक मिडिल क्लास फैमिली से संबंध रखते थे। उन्होंने रांची जवाहर विद्या मंदिर से 10वीं कक्षा पास करने के बाद रांची के ही गोस्सनर कॉलेज से कॉमर्स में इंटर की परीक्षा पास की थी। हालांकि धोनी की शुरु से ही क्रिकेट में दिलचस्पी थी इसके चलते वो आगे की पढ़ाई नहीं कर पाए।

खेल के चक्कर में पढ़ाई नहीं की पूरी

एक रिपोर्ट की मानें तो धोनी ने साल 2008 में रांची स्थित सेंट जेवियर्स कॉलेज में वोकेशनल स्टडीज के तहत ऑफिस एडमिनिस्ट्रेशन एंड सेक्रेटेरियल प्रैक्टिस कोर्स में बैचलर की डिग्री पाने के लिए( पाठ्यक्रम 2008-2011) में एडमिशन लिया था। हालांकि उस समय धोनी क्रिकेट में बहुत ज्यादा व्यस्त थे इस वजह से 6 में से एक भी सेमेस्टर पास नहीं कर पाए।

धोनी को क्रिकेट खेलना बहुत ज्यादा पसंद था और इसका असर उनकी पढ़ाई पर भी पड़ा था। एक बार स्टूडेंट्स से मुलाकात के दौरान उन्होंने इस बात का खुद खुलासा किया था कि वो पढ़ाई में अच्छे नहीं थे। उन्हें दसवीं में 66 और बारहवीं में 56 प्रतिशत अंक हासिल हुए थे। कैप्टन कूल ने बताया था कि उन्होंने 11वीं में पहली बार क्लास बंक की थी। इसके अलावा वो बोर्ड परीक्षा में भी रांची से बाहर क्रिकेट खेलने जाते थे।

अब धोनी पूरा करेंगे बचपन का ये सपना

बता दें कि धोनी को इंडियन टेरिटोरियल आर्मी में नंवबर 2011 में लेफ्टिनेंट कर्नल की रैंक दी गई थी। धोनी ने उस वक्त ही कहा था कि वो आने वाले समय में इस जिम्मेदारी को पूरी तरह से निभाने को तैयार हैं। इसके जरिए वो आर्मी में काम करने का सपना पूरा करेंगे। गौरतलब है कि एक इंटरव्यू में धोनी ने कहा था कि वो बचपन से ही फौजी बनना चाहते थे। वो रांची के कैंट एरिया में अक्सर घूमने चले जाते थे, लेकिन किस्मत से वो फौज के अफसर की जगह क्रिकेटर बन गए।

अब धोनी ने क्रिकेट से संन्यास ले लिया है और वो इंडियन टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल भी हैं। ऐसे में वो भविष्य में ये जिम्मेदारी पूरी तरह से निभाकर अपने बचपन का सपना पूरा कर सकते हैं। धोनी एक महान क्रिकेटर हैं, लेकिन दिल से वो एक ऐसे हिंदुस्तानी हैं जो हर तरह से देश की सेवा करना चाहता है। उन्होंने अपने करियर में कई बार बताया कि राष्ट्र सेवा उनका पहला प्यार है और अब अपनी क्रिकेट की जिम्मेदारियों को पूरा करने के बाद वो अब देश की सेवा में जुट जाएंगे।

Back to top button