बॉलीवुड

‘जब सुशांत बीमार रहते थे, तब रिया करती थी पार्टी ‘ एक्टर के पूर्व ड्राइवर ने खोले कई राज़

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को दुनिया छोड़े आज (14 अगस्त) पूरे दो महीने हो गए हैं। 14 जून को उनके निधन की खबर ने सभी फैंस को दुखी कर दिया था। वे अपने फ्लैट में मृत हालत में पाए गए थे। शुरुआती जांच में इसे सुसाइड केस बताया गया। ऐसे में सभी के मन में बस यही सवाल उठा रहा था कि आखिर सुशांत जैसे सफल एक्टर ने खुदखुशी जैसा बड़ा कदम क्यों उठाया? सुशांत के निधन के दो महीने बाद भी यह बात रहस्य बनी हुई है। जहां एक तरफ लोग इस केस में सीबीआई जांच पर ज़ोर दे रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर आए दिन कोई न कोई व्यक्ति सुशांत से जुड़ा एक बयान देकर सबको हैरान कर देता है।

सुशांत रहते थे बीमार, रिया करती थी पार्टी

अब हाल ही में सुशांत के पूर्व ड्राइवर धीरेन का एक ताजा बयान सामने आया है। धीरेन के अनुसार जब सुशांत सिंह राजपूत बीमार रहा करते थे तब उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पार्टी किया करती थी। इतना ही नहीं धीरेन का यह भी कहना है कि सुशांत से जुड़ा सारा कंट्रोल रिया के हाथ में ही होता था। एक लिडिंग मीडिया चैनल से बातचीत के दौरान धीरेन ने कहा कि ‘मुझे लोग बताते थे कि सर (सुशांत सिंह राजपूत) बीमार रहते थे, तब भी रिया चक्रवर्ती पार्टी किया करती थी।’

सुशांत को बहन के खिलाफ भड़काया था

धीरेन आगे बताते हैं – ‘एक बार मैं रिया, उनके भाई शोविक और प्रियंका दी (सुशांत की बहन) को लेकर क्लब भी गया था। प्रियंका दी सुशांत के बेहद करीब थी। वे जल्दबाजी में दिल्ली वापस लौट गई थी। रिया ने सुशांत को दीदी को लेकर भड़काया था। इस कारण दोनों में अनबन भी हुई थी। रिया को पुराना स्टाफ निकाल अपना स्टाफ डालना था।’

बहन को शामिल करना चाहते थे अपने प्रोजेक्ट में

सुशांत अपनी बड़ी बहन प्रियंका के करीब थे। वे उन्हें अपने प्रोडक्शन हाउस के एक प्रोजेक्ट में शामिल भी करना चाहते थे। दरअसल सुशांत की निजी डायरी से उनके तीन बड़े प्रोजेक्ट्स का खुलासा हुआ है। पहला वे एक हॉलीवुड फिल्म में काम करना चाहते थे। दूसरा वे एक कंटेंट क्रिएटर टीम बनाना चाहते थे और तीसरा उन्हें अपनी खुद की एक फिल्म निर्माण कंपनी शुरू करना थी।

रिया चक्रवर्ती शक के घेरे में

सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनका परिवार इस समय शक के घेरे में हैं। हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी’) ने इन लोगों से कई घंटों पूछताछ की है। रिया का मोबाइल और लैपटॉप भी जब्त कर लिया गया है। रिया के भाई शौविक का एक आईपैड और पिता इंद्रजीत का लैपटॉप भी सीज किया गया है। इस बीच रिया की ट्रैवल हिस्ट्री भी सामने आई है। वे 10 अगस्त 2019 से 25 फरवरी 2020 तक सात बार विदेश गई थी। उनके आईटीआर की डिटेल में यह भी देखा गया कि रिया ने कमाई से ज्यादा इंवेस्टमेंट कर रखा है। उन्होने अपने सोर्स ऑफ इनकम की जानकारी ठीक से नहीं दी है।

सुशांत के फैंस सोशल मीडिया अपर लगातार इस केस में सीबीआई जांच पर ज़ोर दे रहे हैं।

Back to top button