समाचार

सुदीक्षा केस में पुलिस का बड़ा बयान, कहा- नहीं हुई छेड़छाड़, बीमा पाने के लिए परिवार ने बोला झूठ

सुदीक्षा भाटी मामले की जांच बुलंदशहर पुलिस की और से की जा रही है और पुलिस का कहना है कि सुदीक्षा भाटी के साथ छेड़छाड़ होने के कोई भी सबूत हाथ नहीं लगे हैं। पुलिस के अनुसार सुदीक्षा जिस बाइक पर थी उसे उनके चाचा नहीं चला रहे थे। पुलिस का दावा है कि ये बाइक सुदीक्षा का चचेरा भाई चला रहा था और शायद वो नाबालिग है। वहीं सुदीक्षा भाटी के परिवार वालों का कहना है कि बाइक चाचा की और से ही चलाई जा रही थी और छेड़छाड़ की वजह से ही बाइक दुर्घटना का शिकार हो गई। जिसके कारण सुदीक्षा भाटी की मौत हो गई।

जांच में नहीं आई छेड़छाड़ की बात

पुलिस ने सुदीक्षा भाटी के परिवार वालों के दावे को गलत बताते हुए कहा है कि जांच में पाया गया है कि सुदीक्षा के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं हुई। तथ्यों को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया है। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार सुदीक्षा भाटी को एक बड़ी छात्रवृत्ति मिली थी और लोगों ने बीमा के पैसे के बारे में सोचा। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने इस मामले पर बयान देते हुए कहा कि जब 10 अगस्त को ये दुर्घटना हुई थी। उस समय सुदीक्षा भाटी के भाई जो एक नाबालिग हो सकते हैं। वो मोटरसाइकिल चला रहा था। एक चश्मदीद हेमंत शर्मा के अनुसार सामने से एक टैंकर आ रहा था। इसलिए बुलेट चला रहे व्यक्ति को ब्रेक लगाना पड़ा। जिसके कारण बाइक पर बैठी सुदीक्षा पीछे से बुलेट से टकरा गई। घटना में सुदीक्षा के सिर में चोट आई और उसकी मौत हो गई।

पुलिस की और से की गई जांच में पाया गया है कि बुलंदशहर में सुबह 8.50 बजे ये घटना हुई थी और सुदीक्षा के चाचा का मोबाइल का लोकेशन 9.17 बजे दादरी था। चाचा सतेंद्र भाटी घटनास्थल पर 10.49 बजे पहुंचे थे। क्योंकि गांव के लोग बीमा के बारे में सोच रहे हैं, इसलिए ये बयान दे रहे हैं। एसएसपी के अनुसार सुदीक्षा के चचेरे भाई ने छेड़छाड़ का जिक्र नहीं किया है। उसके अनुसार बाइक को चलते समय संतुलन बिगड़ गया था और ब्रेक लगाने के बाद वो गिर गई। हालांकि उन्होंने आवेदन वापस ले लिया है और अंतिम लिखित शिकायत परिवार द्वारा आनी बाकी है।

सएसपी ने कहा कि हमें अपनी जांच में छेड़छाड़ के कोई सबूत नहीं मिले हैं। चश्मदीद ने भी छेड़छाड़ की बात को स्वीकार नहीं किया है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह के अनुसार 5 अलग-अलग टीमें इस मामले की जांच कर रही हैं, छेड़छाड़ के सबूत मिले तो संबंधित धाराओं को भी जोड़ा जाएगा।

क्या है परिवार वालों का कहना

गौरतलब है कि इस हादसे के बाद सुदीक्षा भाटी के परिवार ने कहा था कि वो बाइक पर अपने चाचा के साथ जा रही थी। तभी बुलेट पर मौजूद दो लोग ने उनका पीछा किया और ये लोग सुदीक्षा पर टिप्पणी कर रहे थे। ओवरटेक के दौरान ये हादसा हुआ और बाइक से सुदीक्षा गिर गई। जिसके कारण सुदीक्षा की मौत हो गई। आपको बता दें कि सुदीक्षा को 3 करोड़ रुपए से अधिक की स्कॉलरशिप मिली है और ये अमेरिका के एक कॉलेज से पढ़ाई कर ही थी। ये 20 अगस्त को वापस से अमेरिका जाने वाली थी।

Back to top button