दिलचस्प

Viral Video: शख्स ने खुद को आग लगा किया गर्लफ्रेंड को प्रपोज,वीडियो में देखें इसके बाद की कहानी

गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज करना लड़के का सपना होता है। सभी यही चाहते हैं कि उसका प्रपोज करने का तरीका सबसे अलग और बेहतरीन हो। कुछ ऐसा जो हर किसी का ध्यान खींचे। खासकर लड़की बहुत ज्यादा इंप्रेस हो जाए। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे शख्स से मिलाने जा रहे हैं जिसका गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने का अंदाज़ सबसे हट के और निराला है।

खुद को आग लगा किया गर्लफ्रेंड को प्रपोज

इनसे मिलिए, ये हैं रिकी ऐश (Riky Ash)। यूके में रहने वाले रिकी ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड कैटरीना डोबसन (Katrina Dobson) को खुद को आग लगा प्रपोज किया है। उन्होने पहले अपने शरीर पर दहकते शोले लगवा लिए और फिर घुटनों के बल बैठ प्रेमिका को प्रपोज कर दिया। उनके प्रपोज करने का यह अंदाज़ अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

पेशे से हैं स्टंटमैन

रिकी पेशे से एक स्टंटमैन हैं। वे पिछले 27 सालों से बतौर स्टंटमैन काम करते आ रहे हैं। यही वजह थी कि वे इस तरह का खतरनाक दिखने वाला प्रपोज कर पाए। ऐसा करने के दौरान उन्होने सेफ़्टी से रिलेटेड सभी इंतजाम भी कर रखे थे।

प्रेमिका ने कहा – यस

वायरल विडियो में हम देख सकते हैं कि रिकी का क्रू मेंबर पहले उनके कोट में आग लगता है। इसके बाद वे घुटने पर बैठ, हाथ में अंगूठी लिए अपनी प्रेमिका को प्रपोज करते हैं। जब प्रेमिका हां बोल देती है तो वहां मौजूद क्रू मेंबर आग बुझा देता है।

ऐसी है लव स्टोरी

रिकी और कैटरीना की लव स्टोरी भी बड़ी दिलचस्प है। दोनों की मुलाक़ात एक डेटिंग ऐप के माध्यम से हुई थी। कैटरीना पेशे से एक नर्स हैं। इन दिनों वे कोरोना मरीजों की देखभाल कर रही हैं। इसलिए आप उन्हें एक कोरोना वॉरियर भी कह सकते हैं। रिकी का कद कैटरीना से लंबाई में कम है। कैटरीना 6 फीट 3 इंच की हैं। हालांकि इसके बावजूद दोनों के बीच बहुत प्यार है।

कर दिया सरप्राइज

रिकी का यह प्रपोज़ल कैटरीना के लिए सरप्राइज था। रिकी ने उन्हें बताया था कि वे एक ऐसे फोटोशूट पर जा रहे हैं जहां प्रेमी प्रेमिका लॉकडाउन के दौरान प्यार में पड़ जाते हैं। पर उनकी ये बात झूठ थी। वे तो कैटरीना को प्रपोज करने ही आ रहे थे। दरअसल लॉकडाउन के शुरू होने के बाद से ही कैटरीना और रिकी ने ज्यादा बातचीत करना स्टार्ट किया था। मतलब इन दोनों का प्यार भी लॉकडाउन में ही पनपा है।

देखें विडियो


इस बात में कोई शक नहीं कि रिकी का प्रपोज करने का यह अंदाज़ बहुत शानदरा था। सोशल मीडिया पर भी लोग इस विडियो को देख बड़े इंप्रेस हो रहे हैं। हालांकि आप इस तरह किसी को प्रपोज करने की गलती न करें। याद दिला दें कि रिकी एक प्रोफेशनल स्टंटमैन हैं। उन्हें ये सब करने की आदत है। इसलिए आप ऐसा कुछ कभी ट्राई मत करिएगा।

Back to top button